Move to Jagran APP

सिलेंडर फटने के बाद लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के खाना पकाने के दौरान एक रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक घर में अचानक आग लग गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:53 PM (IST)
सिलेंडर फटने के बाद लगी आग, हजारों की संपत्ति राख

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के खाना पकाने के दौरान एक रसोई गैस का सिलेंडर फटने से एक घर में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में रखी गई हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचन मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग के वाहन ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम बरारी जगदीश गांव के हाशिम अंसारी के घर की महिलाएं खाना पका रहीं थीं। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में लिकेज आने के बाद सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार आवाज के साथ सिलिडर फट गया। जोरदार आवाज के बाद आग ने उनके घर को अपने आगोश में ले लिया। इस घटना में हासिम अंसारी के घर में रखे गए बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा, अनाज, कुछ गहने सहित हजारों रुपए मूल्य के संपत्ति जल गई। सिलेंडर में विस्फोट तथा आग लगने की घटना के बाद गांव में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर तत्काल काबू पा लिया। जिसके कारण गांव में और क्षति नहीं हो सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी ने आग लगने की घटना में हुए नुकसान का जायजा लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.