गोपालगंज। कड़ाके की ठंड में शहर की सड़कों पर रात गुजराने वाले गरीब असहायों को अब प्रशासन का सहारा मिल गया है। रविवार की रात एसडीओ वर्षा ¨सह ने शहर में घूम घूम कर सड़क किनारे रात गुजर रहे असहाय गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान शहर के मौनिया चौक, अंबेडकर चौक, अस्पताल चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर ठंड से कांप रहे लोगों को कंबल दिया गया। इस संबंध में एसडीओ वर्षा ¨सह ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी प्रखंडों में असहाय लोगों के बीच वितरण के लिए सैकड़ों की संख्या में प्रशासन ने कंबल खरीदा है। रविवार की रात शहर में घूम-घूम कर सड़क के किनारे रात गुजारने वाले गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंड के बीडीओ को भी कंबल वितरण करने का निर्देश दिया गया है। मंगलवार से प्रखंड मुख्यालयों में भी असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करने का काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में भी आगे भी असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा।
सड़क पर रात गुजारने वाले असहायों को मिला सहारा
Author: JagranPublish Date: Mon, 14 Jan 2019 06:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Jan 2019 06:06 PM (IST)

कड़ाके की ठंड में शहर की सड़कों पर रात गुजराने वाले गरीब असहायों को अब प्रशासन का सहारा मिल गया है।
Edited By: Jagran
a