Move to Jagran APP

बिहार गौरव गीत से होगी थावे महोत्सव की शुरुआत

इस साल थावे महोत्सव की शुरुआत बिहार गौरव गीत के साथ होगी। दो दिनों के इस महोत्सव के दौरान देश के कई नामी गिरामी कलाकार अपने सुर का जादू बिखेरेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 05:07 PM (IST)
बिहार गौरव गीत से होगी थावे महोत्सव की शुरुआत

गोपालगंज : इस साल थावे महोत्सव की शुरुआत बिहार गौरव गीत के साथ होगी। दो दिनों के इस महोत्सव के दौरान देश के कई नामी गिरामी कलाकार अपने सुर का जादू बिखेरेंगे। प्रशासनिक स्तर पर एक व दो अक्टूबर को आयोजित होने वाले महोत्सव का विस्तृत शिड्यूल जारी कर दिया। घोषित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। जबकि दो अक्टूबर की रात्रि करीब दस बजे दो दिनों के इस महोत्सव का समापन होगा।

loksabha election banner

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि एक अक्टूबर को दोपहर बाद करीब तीन बजे दो दिनों तक चलने वाले महोत्सव का सूबे के पर्यटन मंत्री उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा। इस समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री मंगल पाण्डेय, समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह, सांसद डॉक्टर आलोक कुमार सुमन सहित कई गणमान्य अतिथि भाग लेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बिहार गौरव गीत से होगी। शाम पांच बजे मगध संगीत संस्थान के कलाकार भव्य कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। अलावा इसके असम के कलाकारों का बिहु नृत्य, मिरिणालानी अखौरी का सुगम संगीत, व अमर आनंद का भोजपुरी गीत के कार्यक्रम का आयोजन होगा। रात्रि करीब साढ़े आठ बजे से प्रख्यात भोजपुरी गायिका देवी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन दो अक्टूबर को दिन में स्थानीय कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम पांच बजे विशेष कार्यक्रमों के आयोजन की शुरुआत होगी। दूसरे दिन कत्थक नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। दूसरे दिन कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शाम के साढ़े छह बजे से भजन सम्राट अनूप जलोटा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। थावे महोत्सव का कार्यक्रम

:: 1 अक्टूबर का कार्यक्रम ::

- 3.00 बजे सूबे के पर्यटन मंत्री करेंगे महोत्सव का उद्घाटन।

- 5.00 बजे मगध संगीत संस्थान के कलाकारों का कार्यक्रम।

- 5.45 बजे असम के कलाकारों को बिहु नृत्य।

- 6.15 बजे मिरिणालानी अखौरी का सुगम संगीत।

- 7.00 बजे भोजपुरी गायक अमर आनंद का कार्यक्रम।

- 8.30 बजे भोजपुरी गायिका देवी का कार्यक्रम।

:: 2 अक्टूबर का कार्यक्रम ::

- 5.00 बजे नालंदा संगीत कला संस्थान का कार्यक्रम।

- 6.00 बजे लवण्या राज का कत्थक नृत्य।

- 6.30 बजे भजन सम्राट अनूप जलोटा का कार्यक्रम।

- 8.30 बजे मथुरा के गिरीजा कृष्ण सांस्कृतिक कला मंच का कार्यक्रम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.