विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gopalganj News : प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम से ठगी, यूपी-बिहार के 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार; ऐसे ऐंठते थे पैसे

Published: Tue, 11 Jun 2024 03:25 PM (IST)

गोपालगंज में प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम खेलाने के नाम पर ठगी करने वाले बिहार व यूपी (उत्तर प्रदेश) के 12 साइबर ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. सोमवार को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया
  2. सभी आरोपियों से पहले हुई पूछताछ

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित ऑनलाइन गेम खेलाने के नाम पर ठगी करने वाले बिहार व यूपी (उत्तर प्रदेश) के 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से सात लैपटॉप, 42 मोबाइल फोन, 22 चार्जर, एक वाई-फाई राउटर, 75 सिमकार्ड, पांच बैंक पासबुक, 16 एटीएम कार्ड, तीन आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड तथा छह चेक बुक बरामद किया गया। सभी आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें सोमवार को न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह जानकारी नगर थाना में सोमवार को प्रेस वार्ता में एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। एसपी ने बताया कि भितभेरवा गांव में एक किराये के मकान में कुछ साइबर अपराधी दो माह से ठगी करते आ रहे थे। गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में आठ यूपी के, तीन मांझागढ़ व एक पश्चिम चंपारण के निवासी हैं।

इन ठगों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए साइबर अपराधियों में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रजेंद्रपुर देहाती थाना क्षेत्र के रौजा गाजीपुर गांव निवासी शिवम सिंह, कोतवाली थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार पटेल व ओमप्रकाश यादव, भिखीभौड़ा गांव निवासी रामदत्त कुमार शामिल हैं। 

इनके अलावा, सोहवल थाना क्षेत्र के सुजानपुर बवाडे गांव निवासी प्रशांत कुमार सिंह, कोतवाली थाना क्षेत्र के रायगंज गांव निवासी गौस अहमद, सोहवल थाना क्षेत्र के बवाड़ा गांव निवासी अभिषेक यादव व भिखीगौड़ा गांव निवासी राहुल शर्मा शामिल हैं। 

वहीं, बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गांव निवासी विकास कुमार, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेखपरसा गांव निवासी कपूरचंद्र राम व बब्लू कुमार तथा मांझागढ़ थाना क्षेत्र के अख्तियार गांव निवासी पंकज कुमार शर्मा भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

Private School Admission : निजी स्कूल में मुफ्त में पढ़ेंगे गरीब बच्चे; फटाफट करें आवेदन, शिक्षा विभाग की नई पहल

Jitan Ram Manjhi : 'जब लिफाफा खोला तो...', MSME विभाग मिलने पर क्या बोले मांझी? पीएम मोदी से ये हुई थी बात