विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार बोर्ड ने फिर दिया मौका, 9 से 15 अक्टूबर तक ले सकेंगे इंटर में एडमिशन

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:35 PM (IST)

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में नामांकन से वंचित छात्रों को 9 से 15 अक्टूबर तक स्पॉट नामांकन का ...और पढ़ें

बिहार बोर्ड इंटर नामांकन: 9 से 15 अक्टूबर तक स्पॉट एडमिशन का अंतिम अवसर (AI Generated Image)

बिहार बोर्ड इंटर नामांकन: 9 से 15 अक्टूबर तक स्पॉट एडमिशन का अंतिम अवसर (AI Generated Image)

HighLights

  1. इंटरमीडिएट नामांकन के लिए 9 से 15 अक्टूबर तक अंतिम अवसर।

  2. ओएफएसएस पोर्टल पर रिक्त सीटों की जानकारी, संस्थान में संपर्क करें।

  3. सीबीएसई, सीआइएससीई सहित अन्य बोर्ड के छात्र भी ले सकते लाभ।

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। इंटरमीडिएट सत्र 2026-28 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एक बार फिर स्पॉट नामांकन का मौका दिया है। पूर्व में स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बोर्ड ने छात्रहित में इसे अंतिम अवसर बताया है।

इसके तहत 9 से 15 अक्टूबर तक संबंधित प्लस टू विद्यालय या इंटरमीडिएट कॉलेज में उपलब्ध रिक्त सीटों पर नामांकन कराया जा सकेगा। बोर्ड की ओर से जारी नई सूचना के अनुसार, इस अवधि में विद्यार्थी अपनी पसंद के संस्थान और उपलब्ध संकाय में रिक्त सीट के आधार पर दाखिला ले सकेंगे।

नामांकन के लिए विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान में प्राचार्य या प्रधानाध्यापक से संपर्क करना होगा। संस्थान में जिस संकाय और विषय में सीट रिक्त होगी, उसी के आधार पर विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा।

संकायवार रिक्त सीटों की जानकारी ओएफएसएस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। बिहार बोर्ड के साथ सीबीएसई, सीआइएससीई और अन्य बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी भी इस स्पॉट नामांकन का लाभ ले सकेंगे।

विज्ञान, कला, वाणिज्य के साथ वोकेशनल कोर्स में भी विकल्प

जिले के प्लस टू विद्यालयों में विज्ञान, कला और वाणिज्य के साथ कृषि, फिशरीज, आडिट अकाउंटेंसी और एमएचसीएचडब्ल्यू जैसे वोकेशनल कोर्स में भी इंटरमीडिएट की पढ़ाई का विकल्प है। वीएम इंटर कॉलेज में कृषि, आडिट अकाउंटेंसी, एमएचसीएचडब्ल्यू में भी सीटें उपलब्ध हैं।

16 अक्टूबर तक पोर्टल पर अपडेट होगी सूची

बोर्ड के नए निर्देश के अनुसार 9 से 15 अक्टूबर तक स्पाट नामांकन लेने के बाद संबंधित शिक्षण संस्थानों को 16 अक्टूबर तक नामांकित विद्यार्थियों की सूची ओएफएसएस पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इंटरमीडिएट में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों का विवरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर दर्ज किया जाना जरूरी है। ओएफएसएस के माध्यम से ही नामांकन और आगे की बोर्ड संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाती है।

यह भी पढ़ें- CBSE ने जारी किए 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर: 50% सवाल होंगे कॉम्पिटेंसी बेस्ड, व्हाइटनर के इस्तेमाल पर रोक