याद किए गए भोजपुरी के प्रख्यात कवि अंजन
प्रखंड के अमही बांके में पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों ने भोजपुरी के प्रख्यात कवि राधामोहन चौबे अंजन को याद किया।
गोपालगंज। प्रखंड के अमही बांके में पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों ने भोजपुरी के प्रख्यात कवि राधामोहन चौबे अंजन को याद किया। भोजपुरिया समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भोजपुरिया परिवार के अध्यक्ष सतीश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा अमही बांके से निकल कर भोरे प्रखंड के अमही पहुंचा। इससे पूर्व अमही बांके मे आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा की स्व. लक्ष्मण पाठक प्रदीप एवं स्व. राधा मोहन चौबे अंजन भोजपुरी की थाती थे और भी थाती बने रहेंगे। वक्ताओं ने कहा कि इन कवियों की रचनाएं सदैव जीवंत रहेंगी। इस अवसर पर अंजन द्वारा रचित पुस्तक भेंट कर आगंतुक लोगों का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से लोकायन मंच के संयोजक कौशल किशोर मिश्र, भावेश चौबे, भूपेश चौबे, राजु मिश्र, चन्द्र भूषण तिवारी , आशुतोष गुप्ता, पंकज यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।