जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह
शुक्रवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर जिला वासियों ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।
गोपालगंज : शुक्रवार को शहीद भगत सिंह की जयंती पर जिला वासियों ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व तथा देश को आजादी दिलाने के लिए उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश भी डाला गया। शहीद भगत सिंह की जयंती पर मुख्य कार्यक्रम नगर थाना के समीप स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर आयोजित किया गया। जहां शुक्रवार की सुबह पहुंचे जिलाधिकारी अरशद अजीज, उप विकास आयुक्त सज्जन आर तथा ओएसडी राकेश कुमार सहित तमाम पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। भाजपा जिला कार्यालय में भी शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व तथा देश को आजादी दिलाने में उनके बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, दीपक कुमार दीपू, उपेश प्रधान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।