Move to Jagran APP

छेड़खानी का विरोध करने पर ननद-भौजाई को चाकू घोंपा

विजयपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर कठही पुल के समीप बाइक सवार एक युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर ननद व भौजाई पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 09:54 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:54 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर ननद-भौजाई को चाकू घोंपा
छेड़खानी का विरोध करने पर ननद-भौजाई को चाकू घोंपा

गोपालगंज : विजयपुर थाना क्षेत्र के हंकारपुर कठही पुल के समीप बाइक सवार एक युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर ननद व भौजाई पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लाला के बेलवा गांव की प्रियंका कुमारी अपनी भाभी काजल देवी के साथ अपनी बड़ी बहन के ससुराल हंकारपुर गांव जा रही थी। जैसे ही दोनों हंकारपुर गांव के समीप स्थित कठही पुल के समीप पहुंचे बाइक पर सवार एक युवक उनके पास पहुंचा तथा छेड़खानी प्रारंभ कर दी। जब दोनों ननद भौजाई ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बाइक सवार युवक ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में प्रियंका कुमारी तथा काजल देवी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रियंका कुमारी के बयान पर विजयीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें विजयीपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव के अनिल सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.