अमवा में दंपती सहित चार पर हमला, आठ लोगों पर प्राथमिकी
कटेया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपती सहित चार लोगों पर लाठी डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया। घायलों के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कटेया(गोपालगंज) : कटेया थाना क्षेत्र के अमवा गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक दंपती सहित चार लोगों पर लाठी डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कटेया में भर्ती कराया। घायलों के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अमवा निवासी रामनरेश यादव का अपने ही गांव के लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। मंगलवार की शाम रामनरेश यादव अपने घर के दरवाजे के पास बैठे थे। तभी इसी गांव के निवासी धर्मेंद्र प्रजापति सहित आठ लोग लाठी डंडा लेकर वहां पहुंच गए तथा रामनरेश यादव के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लाठी डंडा से हमला कर राम नरेश यादव को घायल कर दिया गया। इसी बीच इन्हें बचाने पहुंचे इनके पुत्र संतोष यादव, पत्नी लखिया देवी, भतीजी संजू कुमारी सहित चार लोगों पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। हमले में घायल राम नरेश यादव के बयान पर धर्मेंद्र प्रजापति सहित आठ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।