जयंती पर याद किए गए सम्राट अशोक
गोपालगंज। शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर सम्राट अशोक द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।
गोपालगंज। शनिवार को सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर सम्राट अशोक द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। डाकघर चौक स्थित सम्राट अशोक की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता प्रेमचंद्र प्रसाद ने कहा कि सम्राट अशोक ने तत्कालीन भारत की सीमा को विस्तारित कर जावा, सुमात्रा तथा अफगानिस्तान तक फैलाया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत के निर्माण में सम्राट अशोक का योगदान उल्लेखनीय रहा है। इस मौके पर अधिवक्ता अरविद कुमार सिंह ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने शासन काल के दौरान कई जन कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की तथा उन्हें पूर्ण कराया। उनके कार्यकाल के दौरान भारत का उत्थान हुआ। इस मौके पर रामानंद प्रसाद, विद्याभूषण प्रसाद, राजेश कुमार वर्मा, संजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद तथा जयेंद्र शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।