विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: 130 करोड़ की लागत से बनेंगी 72 सड़कें, एक महीने में शुरू हो जाएगा बदलाव

By Vivek Kumar TiwariEdited By: Akshay Pandey
Published: Sat, 10 May 2025 06:00 PM (GMT+05:30)

हथुआ विस विधायक राजेश कुमार सिंह ने हथुआ प्रखंड के बड़कागांव में स्थित सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

गोपालगंज में सड़कों में सुधार किया जाएगा। सांकेतिक तस्वीर।
गोपालगंज में सड़कों में सुधार किया जाएगा। सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. विभाग ने प्रारंभ की प्रक्रिया
  2. एक माह में प्रारंभ होगा निर्माण

संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज)। हथुआ विधानसभा क्षेत्र की कुल 72 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 130 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए विभाग से प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक माह के भीतर इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।

विकास से अछूती नहीं रहेगी हथुआ विधानसभा 

जिसमें छोटी-बड़ी सड़कें शामिल होगी। हथुआ विस विधायक राजेश कुमार सिंह ने हथुआ प्रखंड के बड़कागांव में स्थित सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि हथुआ विधानसभा विकास से अछूता नहीं रहेगा। हर वर्ग और हर तबके के लोग इसे जुड़ेंगे। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने उपलब्धियां को गिनाया।

सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम

राजद की ओर से शनिवार को हथुआ विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़कागांव स्थित प्रभु कोल्ड स्टोर परिसर में आयोजित कार्यक्रम को पार्टी के कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार युक्त

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मढ़ौरा विधानसभा के विधायक राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान तथा सभी वर्गों को आगे लाने के लिए सामाजिक न्याय परिचर्चा की शुरुआत हुई है। उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार युक्त है। कहीं भी बिना पैसा दिए काम नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बदलाव जरूरी है। 

चुनावी प्रबंधन की तरीके बताए

प्रधान महासचिव अनीता भारती ने कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन, वोटिंग के तरीके उसके गणना के तरीके के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में राजद जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय परिचर्चा में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने की जरूरत

उन्होंने कहा कि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में सभी को ध्यान देने की जरूरत है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। आप सभी को जी तोड़कर मेहनत करने और चुनावी प्रबंधन पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज किशोर राय तथा फुलवरिया से प्रो. अली अकबर अंसारी ने की।

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

मौके पर पार्टी के नेता भरत यादव, रघु यादव, लडन अली, मनोज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार अभय, प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, युवा राजद अध्यक्ष सूरज दास, प्रधान महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो, सुरेश चौधरी, पिंटू पांडेय, राजकुमार सिंह,परशुराम गुप्ता, प्रखंड प्रमुख रानी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन संतोष कुमार ने किया।