भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, मां-बेटे सहित तीन घायल
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : सदर प्रखंड के जादोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर पूर्वी गांव में भूमि
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : सदर प्रखंड के जादोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर पूर्वी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक युवक, उसकी मां तथा चाची को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि विशनपुर पूर्वी गांव निवासी रंगीला महतो का अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष के लोगों के बीच नोकझोंक हो गई तथा दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से मारपीट कर रंगीला महतो, इनकी मां संपोषी देवी तथा चाची छबिला देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।