शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार
गोपालगंज। पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। भोरे थाने की पुि
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Sep 2017 03:03 AM (IST)Updated: Fri, 08 Sep 2017 03:03 AM (IST)
गोपालगंज। पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। भोरे थाने की पुलिस ने वायरलेस मोड़ पर जांच के दौरान इसी थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव के विनोद कुमार पाण्डेय को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। उधर फुलवरिया थाने की पुलिस ने लछन टोला दुलारपुर गांव में जांच के दौरान शराब के नशे में घूम रहे लछन टोला गांव के संजय मांझी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में थाने में नए उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें