बिना मास्क के घूम रहे 36 लोगों से वसूला गया 18 सौ रुपये जुर्माना
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने को देखते हुए जिला प्रशासन बिना मास्क पहने निकलने वालों लोगों को सबक सिखाने लगा है। शहर में अभियान चलाकर बिना मास्क के शहर में आने वाले सभी लोगों को पकड़ कर जुर्माना वसूला जा रहा है।
गोपालगंज : जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने को देखते हुए जिला प्रशासन बिना मास्क पहने निकलने वालों लोगों को सबक सिखाने लगा है। शहर में अभियान चलाकर बिना मास्क के शहर में आने वाले सभी लोगों को पकड़ कर जुर्माना वसूला जा रहा है। गुरुवार को सदर सीओ विजय कुमार सिंह ने शहर में मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर के मौनिया चौक व ब्लाक मोड़ के समीप बिना मास्क पहने मिले लोगों को पकड़ कर सड़क पर ही जमकर फटकार लगाई। साथ ही बिना मास्क पहने मिले 36 लोगों से 1800 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
जिले में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके बाद भी लोग कोरोना संक्रमण के प्रति बेपरवाह बने हुए हैं। बिना मास्क पहने शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं। इस दौरान शहर में निकलने वाले लोग शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने वालों को सबक सिखाने के लिए फिर से अभियान शुरू किया है। गुरुवार को सीओ विजय कुमार सिंह ने शहर के कचहरी रोड व ब्लाक मोड़ के समीप मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क पहने मिले लोगों को पकड़ कर फटकार लगाने के बाद जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान दौरान बिना मास्क के मिले 36 लोगों से 1800 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। सीओ ने बताया कि अब प्रति दिन मास्क जांच अभियान चलाया जाएगा।