मारपीट की घटनाओं में 15 लोग घायल
जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में 15 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।
गोपालगंज। जिले में हुई विभिन्न घटनाओं में 15 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल लोगों में सात महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जाता है कि विजयीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में उलझ गए। इस घटना में एक पक्ष से नगीना यादव, ब¨लद्र यादव तथा भोला यादव एवं दूसरे पक्ष से पप्पू यादव घायल हो गए। घटना को लेकर दोनों पक्ष के बयान पर थाने में एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ दक्षिण मोहल्ला में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने गुटमुट बांसफोर तथा उनकी पत्नी सुनैना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस संबंध में थाने में टीमल बांसफोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विजयीपुर थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से बसंती देवी तथा शोभा कुमारी एवं दूसरे पक्ष से संगीता देवी नामक महिला घायल हो गई। उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव में हुई एक अन्य घटना में कुछ लोगों ने गायत्री देवी, उनके पुत्र संजय महतो, बहू सुनीता देवी एवं रीता देवी घायल हो गए। इस संबंध में थाने में ललन मांझी सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मीरगंज थाना क्षेत्र के बदरजीमी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान रानी देवी तथा उनकी पुत्री को घायल कर दिया गया। इन घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।