नवादा रजोखर से किशोर का अपहरण
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के नवादा रजोखर गांव के एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:05 AM (IST)
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के नवादा रजोखर गांव के एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोर के बारे में सुराग नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार नगर थाना के नवादा रजोखर गांव के रामेश्वर सिंह का चौदह वर्षीय पुत्र अमित कुमार अपने घर के बरामदे में सो रहा था। देर रात अचानक वह घर से गायब हो गया। इस बात की जानकारी होने के बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं मिला। थककर उसके पिता नगर थाने में पहुंचे तथा रविवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी। समाचार प्रेषण तक अपहृत किशोर का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें