फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
गया। पाकिस्तान की नापाक हरकत के कारण चहुंओर आक्रोश है। इस बीच वकील अली के फेसबुक अ
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 01:40 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 01:40 AM (IST)
गया। पाकिस्तान की नापाक हरकत के कारण चहुंओर आक्रोश है। इस बीच वकील अली के फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट (पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे) किया गया। रविवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उस पर देशद्रोह का मामला बन रहा है।
वकील अली गया जिला में मैगरा थाना क्षेत्र के विकुआ कला गाव का निवासी है। ग्रामीणों द्वारा उसके खिलाफ शुक्रवार को ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण प्रदर्शन भी किए थे। शुक्रवार को ही वकील ने आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इमामगंज के एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि वकील की यह करतूत कानून का उल्लंघन है और देशद्रोह की श्रेणी में आता है। उस पर देशद्रोह का मामला बनता है। पुलिस अपनी बात अदालत के समक्ष रखेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें