World AIDS Day 2021: एड्स की चपेट में आ रहे हैं औरंगाबाद के युवा, आंकड़ों में लगातार हो रही बढोतरी
औरंगाबाद मे एड्स युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। जिले में कुल संक्रमित में से 40 प्रतिशत युवाओं के अंदर एड्स का वायरस मौत बनकर दौड़ रहा है। कुल संक्रमितों में 40 प्रतिशत से अधिक संख्या 25 से 35 वर्ष के उम्र वाले युवाओं की है
औरंगाबाद, जागरण संवाददाता। आज विश्व एड्स दिवस है। संक्रामक बीमारी पर खुलकर बात करने वाला दिन। असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सूई, ब्लेड व संक्रमित व्यक्ति के खून के संपर्क में आने के कारण जिले में बड़ी संख्या में लोग इसके जद में आ रहे हैं। तमाम जागरूकता कार्यक्रम व प्रावधानों के बावजूद एड्स पाजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर साल आंकड़ा में हो रही वृद्धि खतरनाक संकेत दे रही है। वर्ष 2003 से लेकर 25 नवंबर 2021 तक 1328 एड्स संक्रमित मरीज मिले हैं। वर्ष 2005 से लेकर 2021 तक 79 गर्भवती महिलाएं शामिल पॉजिटिव पाई गई हैं।
जिले में तेजी से युवा इसके संपर्क में आ रहे हैं। एड्स युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। कुल संक्रमित में से 40 प्रतिशत युवाओं के अंदर एड्स का वायरस मौत बनकर दौड़ रहा है। कुल संक्रमितों की आंकड़ा पर नजर डालें तो 40 प्रतिशत से अधिक संख्या 25 से 35 वर्ष के उम्र वाले युवाओं की है। इन संक्रमितों में से पांच प्रतिशत छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
एचआइवी जांच व संक्रमितों का आंकड़ा
वर्ष जांच पॉजीटिव
2006 2433 66
2007 2768 55
2008 2206 37
2009 2248 36
2010 2787 62
2011 2180 69
2012 3199 56
2013 4572 56
2014 6084 75
2015 5124 75
2016 6292 79
2017 7472 113
2018 8956 130
2019 8802 128
2020 6665 76
2021 (25 नवंबर) 6999 80
कुल 85389 1249
गर्भवती महिला का आंकड़ा
वर्ष जांच पाजिटिव
2005 102 0
2006 1020 0
2007 1357 0
2008 920 1
2009 1144 3
2010 2200 6
2011 1651 2
2012 2513 0
2013 3651 1
2014 5768 3
2015 4513 2
2016 5605 5
2017 8058 13
2018 7488 10
2019 7700 13
2020 6471 11
2021 6117 9
कुल 66,278 79
औरंगाबाद के सिविल सर्जन डा. कुमार वीरेन्द्र प्रसाद का कहना है कि, एचआइवी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एड्स के प्रति जागरूकता ही इलाज है। सरकार एवं विभाग इसके रोकथाम के लिए बेहद सजग है। सभी जगहों पर इसकी जांच चल रही है। संक्रमित मरीजों को मुफ्त दवा दी जा रही है। अब तक इसका स्थायी इलाज संभव नहीं हो पाया है।