Move to Jagran APP

Weather News Today बिहार में मानसून दिखाने लगा रंग, औरंगाबाद में वज्रपात का अलर्ट; गया, नवादा सासाराम में बारिश की संभावना

Weather Forecast Today बिहार में मानसून की एंट्री के साथ ही इसका असर दिखने लगा है। चिलचिलाती धूम और गर्मी झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। औरंगाबाद के लिए मौसम विभाग ने वज्रपता का अलर्ट जारी किया है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Thu, 16 Jun 2022 06:02 AM (IST)Updated: Thu, 16 Jun 2022 05:40 PM (IST)
Weather News Today बिहार में मानसून दिखाने लगा रंग, औरंगाबाद में वज्रपात का अलर्ट; गया, नवादा सासाराम में बारिश की संभावना
गया, नवादा, सासाराम और औरंगाबाद में वर्षा की संभावना। सांकेतिक तस्वीर

गया, जागरण संवाददाता। Weather News: मौसम के तल्ख तेवर से परेशान लोगों के दिन का चैन और रात की नींद छीन गई थी। जिले के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर आ रही है। 16 जून से गया में में वर्षा होगी। वहीं औरंगाबाद के लिए मौसम विभाग की तरफ से 16 और 17 जून को वज्रपता का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नवादा में भी मौसम ने करवट ली है। बिहार में मानसून की एंट्री के बाद नवादा में भी काले बादलों का जमावड़ा दिखने लगा है। सासाराम में भी मानसून का असर दिखने लगा है।

loksabha election banner

औरंगाबाद में वज्रपता का अलर्ट

औरंगाबाद में आगामी पांच दिनों तक मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने एवं वर्षा होने की है संभावना है। इस दौरान किसान के साथ मजदूर सतर्क रहें। कृषि विज्ञान केंद्र सिरिस के मौसम वैज्ञानिक डा. अनूप कुमार चौबे ने बुधवार को बताया कि आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे। 16 एवं 17 जून को वज्रपात, तेज हवा और मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। वर्षा के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। 18 और 20 जून को कुछ स्थानों पर वज्रपात, तेज हवा और हल्के से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। 

गया में बारिश की संभावना

गया में भी मानसून ने अपना रंग बुधवार के दोपहर ही दिखाना प्रारंभ कर दिया है। आसमान पूरी तरह से बादल से ढक जाने के बाद बूंदाबांदी वर्षा ने लोगों की भीषण गर्मी से राहत दिया है। भीषण गर्मी और उमस अब बस कुछ ही दिनों की मेहमान है। मानसून की फुहारें 16 जून के बाद से धरती की तपिश को भिगोना शुरू कर देंगी। इससे गर्मी से और राहत मिलेगी। 

बना हुआ है निम्न हवा का दबाव 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बिहार के ऊपर निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।  इसका असर गया में बुधवार को देखने को मिला। तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पांच दिन का पूर्वानुमान लगाया है, उसके मुताबिक 16 जून से वर्षा शुरू हो जाएगी। दिन का तापमान 42 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। जिले में बदली और बारिश होगी। वहीं 17 जून से मानसून की फुहारें मौसम को सुहाना करेंगी। इसके बाद  और बरसात होगी। 

नवादा में मानसून का दिखने लगा असर

नवादा में भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत देने वाली खबर है। मानसून के दस्तक के साथ ही नवादा में भी बारिश के आसार बनने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 16 जून से बारिश हो सकती है। वहीं सासाराम में भी वर्षा के आसार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.