Move to Jagran APP

विजयादशमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

रावण का फूंका गया पुतला मेले को लेकर बचों में रहा उत्साह जागरण संवाददाता गया

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 02:21 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 02:21 AM (IST)
विजयादशमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया
विजयादशमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया

गया । जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रामलीला समितियों की तरफ से मंगलवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। इसमें राम की मृत्यु होने पर मेला कमेटियों की तरफ से बनाये गये रावण के विशालकाय पुतले को जलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयश्री राम के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा।

loksabha election banner

फोटो 32, 33

भगवान राम की निकाली गई झाकी

रावण का पुतला जलते लगा श्रीराम का जयकारा

संवाद सूत्र,डोभी: नवीन नाट्य कला परिषद डोभी के तत्वावधान में मंगलवार को दशहरा पर्व रावण के पुतले का दहन किया गया। डोभी ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में आयोजन किया गया। रावण के पुतले का दहन देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गयी। प्रशासन के द्वारा सख्त व्यवस्था की गई थी। कमिटी के द्वारा भगवान राम की झाकी भी निकाली गयी।

मेला स्थल पर थानाध्यक्ष राहुल रंजन के अलावा सीआरपीपी के जवान भ तैनात रहे। राम-रावण युद्ध का हुआ मंचन

संवाद सूत्र इमामगंज

प्रखंड में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के रानीगंज, बिश्रामपुर, नगमा, पसेवा गुड़िया बाजार में मेला में लोगों ने भगवान राम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन किया। रामलीला आयोजन के समय पूरा मेला जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। रामलीला के बाद रावण का पुतला दहन किया गया। वहीं पड़रिया गाव में दुर्गा पूजा के अवसर पर मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया। वीरेंद्र सिंह, कुणाल सिंह, आयुष सिंह, विशाल सिंह, चुन्नू सिंह, रणविजय सिंह मौजूद थे। एकता और भाईचारा के बीच मना दशहरा

संवाद सहयोगी, टिकारी:

नवरात्र, दुर्गापूजा और विजयादशमी का पर्व का पर्व आपसी एकता और भाईचारा के बीच हषोल्लास के साथ मंगलवार को मनाया गया। टिकारी सहित पंचानपुर, मउ, अलीपुर, केसपा, मल्हेया ग्रामीण बाजार के साथ गावों में स्थापित मा दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। टिकारी के देवधरपुर में टिकारी राज इंटर स्कूल के समीप नव युवक क्लब और बुढ़वा महादेव स्थान के पास यूनिटी क्लब द्वारा भव्य एवं आकर्षक पंडाल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। सब्जी बाजार में नव युवक संघ द्वारा भगवान नरसिंह की प्रतिमा के साथ चलायमान प्रतिमा और झाकी की प्रस्तुति मेला का मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना था।

वहीं रकसिया में पहली बार लड़कियों द्वारा सामाजिक और पारिवारिक नाटक मुनिया बनी कलेक्टर का मंचन किया गया। डुमरशन में सास्कृतिक कार्यक्रम का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। बेल्हड़िया में प्रोजेक्टर से बड़े पर्दे पर धार्मिक सास्कृतिक कार्यक्रम की दर्शकों के लिए की गयी थी। मेले के दौरान एसडीओ मनोज कुमार, डीएसपी नागेन्द्र सिंह, बीडीओ वेद प्रकाश और थानाध्यक्ष रामलखन पंडित मेला पर नजर रख रहे थे।

हिरण्यकश्यप की सजाई झाकी

फोटो 48

संवाद सहयोगी, टिकारी।

दशहरा मेला के अवसर पर शहर के सब्जी बाजार स्थित बाल युवा क्लब की तरफ से हिरण्यकश्यप की झाकी सजायी गई थी। चलंत दृश्य में हिरण्यकश्यप को ब्रह्मा से मिले अमर रहने के वरदान का गलत उपयोग के बाद मां के भक्तों पर बढ़ते अत्याचार के उपरात श्रद्धालुओं के आह्वान पर शक्ति की देवी मां दुर्गा प्रकट होती हैं और उसकका वध करती हैं। इस दृश्य को श्रद्धालुओं ने खूब पसंद किया। बुधवार को प्रखंड के कई पूजा पाडालों की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर प्रशासन द्वारा चिरैली तालाब में साफ -सफाई की व्यवस्था की गई थी। मां दुर्गा पूजा की प्रतिमा को किया गया विसर्जित

टनकुप्पा : प्रखंड के सभी जगहों पर दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रखंड के ढिबर, टनकुप्पा, चोवार, जगरनाथपुर, बरतारा, मखदुमपुर, जीवनबीघा,चोवार, बरसौना सहित अन्य जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विजय दशमी का मेला भी लगा। टनकुप्पा बाजार में रावणवध का आयोजन शिवराम भारती उच्च विद्यालय के पुराने परिसर में किया गया। समाजसेवी रंजीत कुमार सिंह उर्फ झलक, पूर्व सरपंच वनिता देवी ने कुंवारी कन्याओं का पूजन कर भोज कराया। मखदुमपुर निवासी समाजसेवी गजेंद्र प्रताप सिंह ने 1500 असहायों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। बुधवार को मां दुर्गा की प्रतिमा भी तलाबों में शाति पूर्ण तरीके से विसर्जित की गई। मजिस्ट्रेट सह बीडीओ छोटेलाल पासवान ने बताया कि सभी जगह दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न हुआ।

रावण का पुतला दहन देख बच्चे हुए रोमांचित

संवाद सूत्र, वजीरगंज : विजय दशमी के मौके पर रावण का पुतला जलते ही श्रीराम के जयकारे से मेला क्षेत्र गुंजायमान हो गया। रावण का पुतला जलते ही छोटे बच्चों में खुशी देखी गई। समारोह के अंतिम दिन मंगलवार को तरवा केदारनाथ़ 2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में भव्य समारोह कर रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व वजीरगंज बाजार के संतोषी माता मंदिर, पुस्तकालय बीच बाजार, पुनावा, बभंडीह, तरवा, केनार, शकर बीघा, पाले भीकमपुर, बिशुनपुर सहित 40 स्थानों पर आदिशक्ति दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई थी। दशहरा मेला को संपन्न कराने में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश, अंचल अधिकारी विजेंद्र कुमार एवं थाना अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार चक्रमण करते रहे।

आरएसएस के सदस्यों ने किया शस्त्र पूजा

संवाद सूत्र, डोभी : डोभी के चतरा मोड़ पा गौरी शकर युवा क्लब के द्वारा स्थापित मां भगवती के पंडाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय दशमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें डोभी खंड के कई स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान जिला कार्य वाहक कमल किशोर एवं जिला प्रचारक देवेंद्र कुमार का मौजूद रहे। जिला कार्यवाह ने सभी की विजय दशमी के महत्व को बताते हुए सत्य का साथ देने एवं विपदा में सेवा देने का शपथ दिलवाया। मुख्य शिक्षक की भूमिका डोभी खंड के सह खंड कार्यवाह विनोद कुमार पाडे ने निभाया। पीयूष कुमार, कुंदन, पारस केशरी, अभिषेक आदि मौजूद थे। हर्षोल्लास पूर्वक मनाया दशहरा

संवाद सूत्र, कोंच :

दशहरा का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। सास्कृतिक कार्यक्रम व रावण पुतला दहन किया गया।

प्रखंड के कोंच, धरहारा, शेरकट्टी, आती, उसास देवरा, सिंघड़ा, पाली, उतरेन कौड़िया, विश्वनाथपुर आदि जगह मेला का आयोजन किया गया। गाधी मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोंच प्रखंड के ग्राम काबर में बाब्बन सुब्बा के गढ़ व उतरेन में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आस दूसरे प्रखंडों के भारी संख्या में ग्रामीणों ने रावण दहन देखने को भीड़ उमड़ पड़ी।

केर गांव में मंच का उद्घाटन आरजेडी प्रदेश सचिव रूबी कुमारी ने किया। इस मौके पर उदल यादव, पूर्व मुखिया सुखेंद्र, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, पंस अखिलेश यादव केर मुखिया संजय राम, मिथिलेश पासवान व अन्य मौजूद थे।

धूमधाम से मनाया गया दशहरा का पर्व

फोटो- 46

संवाद सूत्र खिजरसराय

खिजरसराय प्रखंड इलाके में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रखंड के शिवाला पर, पुरानी बाजार, कैथबीघा में नवदुर्गे, बेला रोड, चिरैली, तेलबीघा, शहवाजपुर, डेमा, तेतारपुर, कुड़वा, नई बाजार, सरबहदा समेत कई स्थानों पर मा दुर्गे की प्रतिमा स्थापित कर मा भगवती की आराधना की गई। कुड़वा में रावण दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डीएसपी रमेश दुबे और थानाध्यक्ष अजय कुमार पूरी मुस्तैदी के साथ खिजरसराय बाजार में मेला क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.