विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मानवता शर्मसार: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पुलिस अफसरों की उड़ी नींद

By Rajesh ThakurEdited By:
Published: Sun, 24 Nov 2019 08:51 PM (IST)Updated: Sun, 24 Nov 2019 10:34 PM (IST)

बिहार को मनचलों ने एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। कैमूर में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म का ...और पढ़ें

मानवता शर्मसार: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पुलिस अफसरों की उड़ी नींद
मानवता शर्मसार: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, पुलिस अफसरों की उड़ी नींद

कैमूर, जेएनएन। बिहार में न अपराधियों को पुलिस का काेई खौफ है और न मनचले ही उससे डर रहे हैं। और तो और, अब मनचले हो या असामाजिक तत्‍व अथवा अपराधी, वीडियो वायरल करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। ऐसे ही एक मामले में कुछ मनचलों ने एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस पदाधिकारियों के होश उड़ गए। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने अपराधियों की पहचान का दावा किया है। 

पीडि़ता व उसके घरवाले परेशान हैं। वे सब रविवार की देर शाम महिला थाना पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिये। पीडि़ता भी थाने पर पहुंची। पीडि़ता ने इस मामले में मोहनियां नगर के वार्ड नं.-15 अंतर्गत इस्लामगंज निवासी अरबाज उर्फ अयान उर्फ कल्लू उर्फ दरोगा, सोनू उर्फ कलाम, सिकंदर व सोनू को आरोपित किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस छात्रा की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिलवाज अहमद ने बताया कि शनिवार की रात सोशल मीडिया पर एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ। रविवार को पुलिस पदाधिकारियों के संज्ञान में यह मामला आया।

उन्होंने बताया कि सिकंदर व अरबाज मोहनियां के मूल निवासी नहीं हैं। उनका परिवार इस्लामगंज में किराये के मकान में रहता है। हर हाल में आरोपितों को सजा मिलेगी। उनकी गिरफ्तारी को ले उनके अभिभावकों पर भी दबाव डाला जा रहा है। छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्‍होंने कहा कि अपराधी किसी भी हाल में बच नहीं पाएंगे।