अविवाहित टीम ने फोड़ा मटका
प्रखंड के पुनार गांव में शुक्रवार को मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 08:45 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 08:45 PM (IST)
गया। प्रखंड के पुनार गांव में शुक्रवार को मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस के लिए गांव के विवाहित व अविवाहितों की अलग-अलग टीम बनाई गई। मटका फोड़ने पर इनाम रखा गया था। दोनों टीमों के बीच मटका फोड़ने में रोचक मुकाबला हुआ। अंतत: अविवाहित टीम के सदस्य समरेश कुमार कलाबाजी करते हुए मटका फोड़ने में कामयाब रहे। अविवाहित टीम को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रामाधार मिश्रा, मनोज सिंह, अनुराग सिंह, गौतम सिंह, पंकज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें