दो ग्रामीणों पर प्राथमिकी के विरोध में थाने पर पथराव
नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मई गांव के दो ग्रामीणों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किए जाने से उग्र ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर पथराव किया। मामला सरस्वती मां की प्रतिमा निर्धारित अवधि में विसर्जन नहीं करने का था। मई गांव के महेन्द्र पासवान व सुरेश चौधरी के नाम से प्रतिमा स्थापित करने का थाने द्वारा लाइसेंस जारी किया गया था। प्रतिमा का विसर्जन 11 फरवरी को करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन लाइसेंस प्राप्तकर्ता ने निर्देश की अनदेखी कर 13 फरवरी को प्रतिमा को विसर्जित किया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो ट्रैक्टर पर सवार होकर काफी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे। दोनों के नाम प्राथमिकी से हटाने का दबाव बनाने लगे। थानाध्यक्ष ने इससे इन्कार किया तो ग्रामीण गुस्सा गए।
गया। नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के मई गांव के दो ग्रामीणों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज किए जाने से उग्र ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर पथराव किया। मामला सरस्वती मां की प्रतिमा निर्धारित अवधि में विसर्जन नहीं करने का था। मई गांव के महेन्द्र पासवान व सुरेश चौधरी के नाम से प्रतिमा स्थापित करने का थाने द्वारा लाइसेंस जारी किया गया था। प्रतिमा का विसर्जन 11 फरवरी को करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन लाइसेंस प्राप्तकर्ता ने निर्देश की अनदेखी कर 13 फरवरी को प्रतिमा को विसर्जित किया। इस बाबत थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो ट्रैक्टर पर सवार होकर काफी संख्या में ग्रामीण थाना पहुंचे। दोनों के नाम प्राथमिकी से हटाने का दबाव बनाने लगे। थानाध्यक्ष ने इससे इन्कार किया तो ग्रामीण गुस्सा गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर दुर्व्यवहार व लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। स्थिति अनियंत्रित देख थानाध्यक्ष ने घटना की सूचना डीएसपी रमेश दुबे को दी। उसके बाद घटनास्थल पर अतरी, सरबहदा, महकार व खिजरसराय थाने की पुलिस पहुंच गई। तब हालात सामान्य हो पाए। थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में नथुन चौधरी व चंदन पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थाने पर पथराव मामले में 15 ग्रामीणों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।