Move to Jagran APP

Rohtas: दादी की अंत्‍येष्टि के बाद सोन में नहा रहे दो लड़के हुए लापता, दो घंटे बाद इस हाल में मिले

रोहतास जिले के दरिहट थाना क्षेत्र में सोन नदी के किनारे एक महिला की अंत्‍येष्टि के बाद स्‍नान कर रहे दो लड़के गहरे पानी में डूब गए। दो घंटे की मशक्‍कत के बाद उनका शव बरामद किया गया। घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 04:11 PM (IST)
Rohtas: दादी की अंत्‍येष्टि के बाद सोन में नहा रहे दो लड़के हुए लापता, दो घंटे बाद इस हाल में मिले
सोन नदी में नहाते समय डूबने से दो की मौत। प्रतीकात्‍मक फोटो

डेहरी ऑन सोन (रोहतास), संवाद सहयोगी। दरिहट थाना क्षेत्र के श्मशान घाट पर मंगलवार को अमंगल हो गया। महिला के शव की अंत्‍येष्टि के बाद सोन नदी में नहाने के क्रम में एक किशोर व एक युवक डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से दोनों शव नदी से निकलवाया। करीब दो घंटे बाद उनका शव बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस उन्‍हें पोस्टमार्टम  के लिए सदर अस्पताल सासाराम ले गई है। मृतकों में दरिहट निवासी  शिव कुमार राम का पुत्र धनजी कुमार (13 वर्ष) व बनारसी प्रसाद का पुत्र विकास कुमार (22 वर्ष) शामिल हैं। 

loksabha election banner

अंत्‍येष्टि के बाद सभी नहा रहे थे सोन नदी में 

थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि दरिहट बाजार निवासी बसंत प्रसाद अपनी माता के दाह संस्कार के लिए अपने स्‍वजनों तथा रिश्तेदारों के साथ श्मशान घाट गए हुए थे।  शव जलाने के बाद अन्‍य के साथ विकास व धनजी भी  सोन में नहाने लगे। जेसीबी से बालू खनन के कारण उसमे बने गड्ढे में दोनों चले गए। गहरे पानी के कारण दोनों उसमें डूब गए। साथ नहा रहे लोगों को इसका आभास हुआ तो दोनों की खोज शुरू हुई। लेकिन उनका पता नहीं चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

दो घंंटे बाद मिला दोनों का शव  

शव को ढूंढने के लिए ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद ली। लगभग दो  घंटे की  मशक्कत के बाद दोनों का शव सोन नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए  सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। स्‍वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।  डेहरी की सीओ अनामिका कुमारी ने कहा कि मृतकाें के स्‍वजनों को प्रावधान के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। लोगो का कहना है कि इस तरह अमंगल हो जाएगा किसी को उम्‍मीद नहीं थी। दो घरों का चिराग बुझ गया।     


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.