एनडीए की रैली में गया से शामिल होंगे 20 हजार जदयू कार्यकर्ता
गया। जदयू के महानगर जिलाध्यक्ष राजू वर्णवाल की अध्यक्षता में जीबी रोड स्थित कार्यालय में शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 10:18 PM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:18 PM (IST)
गया। जदयू के महानगर जिलाध्यक्ष राजू वर्णवाल की अध्यक्षता में जीबी रोड स्थित कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। इसमें तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली एनडीए की रैली को लेकर चर्चा की गई। गया से करीब 20 हजार कार्यकर्ता इसमें भाग लेंगे। अध्यक्ष ने मो. शारीम अली के पार्टी में शरीक होने पर उनका स्वागत किया। उन्हें पांच मार्च को बेलागंज के चाकंद बौली पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद आरसीपी सिंह सदस्यता दिलाएंगे। इस अवसर पर उमर नुरानी, मो. शाहनवाज शाह, लालजी प्रसाद, मो. शहीद खान, कुंडल वर्मा, पुष्पा देवी आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें