Move to Jagran APP

खादी ग्रामोद्योग में बारह हजार तिरंगा व टोपियां हुईं तैयार

राष्ट्रीय त्योहार स्वतंत्रता दिवस इस की तैयारी है।सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावा हर घर में भी तिरंगा फहराया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 10:49 PM (IST)
खादी ग्रामोद्योग में बारह हजार तिरंगा व टोपियां हुईं तैयार
खादी ग्रामोद्योग में बारह हजार तिरंगा व टोपियां हुईं तैयार

खादी ग्रामोद्योग में बारह हजार तिरंगा व टोपियां हुईं तैयार

loksabha election banner

गया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाने की तैयारी है। सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के अलावा हर घरों पर भी तिरंगा फहराया जाएगा। यही वजह है कि ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग समिति मानपुर में गत वर्ष के अपेक्षा इस साल दोगुना से अधिक यानि बारह हजार तिरंगे तैयार किये गये हैं। इतनी ही गांधी टोपी भी बनी है। खादी के बने तिरंगा की बेहतर साइज, पक्का रंग एवं आकर्षक चक्र लोगों को काफी भा रहा है। इसके कारण खादी की तिरंगा की बिक्री काफी है। शिक्षण-संस्थानों के अलावा गांव के लोग भी खादी के तिरंगा एवं टोपी भंडार केंद्र पर जाकर खरीद रहे हैं। जिले में खादी के चार साइज के तिरंगे व टोपी मगध प्रमंडल के 32 भंडार केंद्रों पर उपलब्ध है। गया में नौ, नवादा में सात, औरंगाबाद में नौ, पटना में दो, जहानाबाद एवं अरवल में पांच खादी भंडार केंद्र पर दस हजार तिरंगा भेजा गया है। दो हजार तिरंगे खादी ग्रामोद्योग गया में तैयार हो रहे हैं। जयप्रकाश नगर मानपुर एवं गया शहर के जीबी रोड में खादी भंडार केंद्र पर पहुंचा तो कुछ लोग तिरंगा खरीद रहे थे। कोई एक सौ तो कोई दो सौ रुपये वाला तिरंगा खरीद रहा था। एक हजार खादी कर्मचारी अपने घरों पर फहराएंगे तिरंगा ग्राम निर्माण मंडल खादी ग्रामोद्योग में करीब एक हजार महिला-पुरुष काम करते हैं। इनको एक-एक तिरंगा निश्शुल्क उपलब्ध कराया गया है। कहा गया है कि 15 अगस्त के दिन सभी लोग अपने-अपने घर पर अवश्य फहराएं। आजादी का प्रतीक होने की वजह ही तिरंगा फहराया जाता है। हमलोग भी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। एक समय ऐसा आ जाएगा कि बगैर किसी के कहे हर घर में तिरंगा फहरना शुरू हो जाएगा। खादी ग्रामोद्योग में 12 हजार तिरंगा एवं टोपियां तैयार की गई हैं। इसमें 10 हजार तिरंगे मगध प्रमंडल के 32 भंडार केंद्रों पर भेजे गए हैं। दो हजार तिरंगे बन रहे हैं। वे भी दो-तीन दिन में भंडार केंद्रों पर भेज दिए जाएंगे। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष तिरंगे की मांग अधिक है। सुनील कुमार, मंत्री, खादी ग्रामोद्योग मानपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.