भाजपाइयों ने दी अनंत कुमार को श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, गया : भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के आक
By Edited By: Published: Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST)Updated: Tue, 13 Nov 2018 03:21 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गया : भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि दक्षिण भारत में भाजपा को संगठित कर खड़ा करने में अनंत कुमार का अहम योगदान रहा है। कर्नाटक राज्य में भाजपा को संघर्ष से सत्ता तक का सफर को बखूबी निर्वहन करने का कार्य किया। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति को असमय चले जाना देश के साथ-साथ भाजपा की भी बहुत क्षति हुई। शोक व्यक्त करने वालों में सांसद हरि मांझी, विधायक राजीव नंदन दांगी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष ललिता सिंह, जैनेंद्र कुमार, अनिल स्वामी, जिला उपाध्यक्ष नरेश चौधरी, राजेंद्र राम, प्रेम प्रकाश, अजय कुमार तन्नी, रूपेश वर्मा, अनुज कुमार, जिला मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, श्रीकांत शरण, कमल सिन्हा, राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, विजय मांझी, गनौरी मांझी, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, अनंत कुमार दांगी, सत्येंद्र पांडे, किरण पांडे, अजय कुशवाहा, सुनील कुमार सिन्हा, रामप्रवेश पासवान, महिला नेत्री कुमारी शोभा सिन्हा एवं आयुष सिंह आदि शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें