9 से 15 वर्ष तक के बच्चों को जरूर लगवाएं टीका
जागरण संवाददाता, गया : प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आगामी पल्स पोलियो अभियान ए
जागरण संवाददाता, गया : प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आगामी पल्स पोलियो अभियान एवं जनवरी माह में आयोजित होने वाले मिजल्स व रुवेला टीकाकरण के लिए प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि नवंबर में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन होना है। इसके लिए घर-घर एवं ट्राजिट टीम का गठन कर लिया गया है एवं पर्यवेक्षक का प्रशिक्षण करा लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान हेतु कुल 122दल तथा कूल 37 पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे। आगामी जनवरी में मिजिल्स एवं रूबेला टीकाकरण का अभियान सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एव आगनबाड़ी केंद्रों पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए सभी 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चे लक्षित किए गए हैं। इस उम्र के सभी बच्चों को मिजिल्स एवं रूबेला का टीका प्रशिक्षित द्वारा लगाया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को अभियान में सहयोग करने एवं अपने बच्चों को जरूर टीका लगवाने के आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार दत्ता ने कहा कि मिजिल्स एवं रूबेला टीकाकरण अभियान के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। एनएम के माध्यम से सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सूची तैयार की जा रही है इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीता नारायण, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मोनिटर मनोज कुमार तथा महिला पर्यवेक्षिका संध्या राय आदि लोग उपस्थित थे।