बाराचट्टी में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
गया। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजपथ पर 71 माइल के निकट शुक्रवार की देर रात वाहनों
गया। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजपथ पर 71 माइल के निकट शुक्रवार की देर रात वाहनों की टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाने के दौरान रास्ते में हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के रहने वाले केदार सिंह भोक्ता अपनी पुत्री की शादी तय कर जयगीर गाव से घर लौट रहे थे। इसी बीच 71 माइल के निकट उनकी मारुति कार की टक्कर एक टेलर से हो गई। दुर्घटना में केदार सिंह भोक्ता व उनके पुत्र राजेश सिंह भोक्ता की मौत हो गई। साथ में रहे बंशा सिंह भोक्ता की भी मौत हो गई। सभी ग्राम डुमरी थाना इचाक के रहने वाले थे। साथ रहे विवाह के अगुआ रिश्तेदार तिलेश्वर सिंह भोक्ता ग्राम चौराटाड़ थाना राजपुर जिला चतरा के अलावा राजेश सिंह भोक्ता, इंद्र सिंह भोक्ता, जीलाल सिंह भोक्ता (सभी ग्राम डुमरी थाना इचाक हजारीबाग) का प्राथमिक उपचार कर रहे रहे डॉ. हक ने बताया कि इंद्र सिंह एवं जीलाल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष हृदयाकात घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया।