विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

... तो इतिहास बन जाएगा गया के केन्नार का कांसा-पीतल बर्तन उद्योग, अब तारणहार का है इंतजार

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Sun, 10 Jan 2021 07:54 AM (IST)

गया में वजीरगंज के केन्‍नार गांव के कांसे व पीतल के बर्तनों की डिमांड काफी दिनों से रही है। लेकिन हाल के दिनों में मशीनीकरण की रफ्तार ने इस घरेलू उद्योग को पीछे धकेल दिया है। अब इसे उद्धारक का इंतजार है।

कभी केन्‍नार के इन बर्तनों की रहती थी डिमांड। जागरण
कभी केन्‍नार के इन बर्तनों की रहती थी डिमांड। जागरण

रविभूषण सिन्हा, वजीरगंज (गया)। एक जमाने में गया जिला अंतर्गत वजीरगंज प्रखंड के केन्नार का कांसा पीतल बर्तन (Bronze and Brass Utensils) उद्योग पूरे देश भर में प्रचलित रहा है। कांसे-पीतल के वही बर्तन जो रसोई घर से लेकर पूजा पाठ एवं सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग किया जाते रहे हैं। उस बर्तन का निर्माण केन्नार में बड़े पैमाने पर होता रहा है लेकिन आधुनिकता की दौर में यह पीछे पड़ता गया। मशीनों के आगे हाथ की कारीगरी कमजोर पड़ने लगी। अब तो केन्नार के कसेरा समुदाय जिनका पुश्तैनी पेशा कांसा-पीतल बर्तन बनाना था, वे सभी बेरोजगार हो गए। जो पहले छोटे घरेलू उद्योगों के मालिक थे, बाद में कारीगरी पर बर्तन बनाने लगे। अब वे किसी के मजदूर बन गए हैा। पूंजी के अभाव में आधुनिक मशीनों की स्थापना नहीं कर पाना इसका मुख्य कारण बताया जाता है ।

वैसे यहां के लोग अपने इस पुश्तैनी धंधे को छोड़ना नहीं चाहते ।वह किसी तरह इस उद्योग को अपने केन्नार की पहचान के रूप में बचाए रखना चाहते हैं ।यदि सरकार के ध्यान अभी भी इसके उत्थान की ओर चला जाए तो फिर से यह पुनर्जीवित होकर उद्योग नगरी के रूप में प्रचलित हो सकता है। केन्नार एक छोटा सा ग्रामीण बाजार है जो  गया जिले के वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व अवस्थित है । इस गांव में कसेरा समुदाय के करीब  एक सौ परिवार बसते हैं जिनका पेशा बर्तन ही रहा है ।अधिकांश लोग इस धंधे को छोड़ अपना दूसरा रोजगार पकड़ लिए हैं परंतु अभी भी करीब एक दर्जन लोग इस उद्योग की जान इस उम्मीद के साथ बचाए बैठे हैं कि कभी तो कोई फरिश्ता आकर इसका उद्धार कर दे ।

गांव में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की एक शाखा भी है लेकिन इस बैंक को भी इस उद्योग के उत्थान की ओर कोई ध्यान नहीं रहा ।फिलहाल निर्माण कार्य में लगे यहां के लोग कांशा एवं पीतल के थाली प्लेट परात एवं अन्य छोटे-छोटे सामानों का निर्माण कर रहे हैं । कारीगर सरयू साव, अर्जुन साव, राजू साव, मुकुल साव, बिरजू साव, धनपत साव, प्रमोद साव, पंकज साव आदि बताते हैं कि अब उनके पास एक रत्ती भी पूंजी नहीं है। इस धंधे को जो भी बचाए हुए हैं वह कुछ बड़े व्यापारियों एवं थोक विक्रेता दुकानदारों के बल पर। कच्चा माल बड़े व्यापारी आपूर्ति करते हैं। वे बताते हैं कि हम अपने यहां तैयार नए बर्तन स्थानीय एवं कुछ बाहरी दुकानदारों को देते हैं तो दुकानदार हमें कच्चे माल के रूप में कांसा पीतल के पुराने टूटे-फूटे बर्तन एवं 160 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कारीगरी या मजदूरी के रूप में देते हैं। नए बर्तन बनाने के लिए प्रदेश के बाहर से बड़े व्यापारी का कांसा पीतल का बड़ा साइज का चदरा की आपूर्ति हमें करते हैं ।हम उस चदरे के बदले टूटे-फूटे पुराने बर्तन जो दुकानदारों से लाते हैं वह चदरा आपूर्तिकर्ता को देकर साथ में 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से नगद राशि देते हैं ।फिर वे बताते हैं कि करीब चार पांच तरह की कठिन प्रक्रिया से गुजरने के बाद उपयोग में आने लायक बर्तन तैयार होता है ।

कारीगर बताते हैं कि सभी प्रकार के मशीनों की उपलब्धता के लिए मोटी पूंजी की आवश्यकता है यदि हमें किसी सरकारी योजना से उपलब्ध कराई जाए तो अभी भी हम वह जज्बा रखते हैं कि केनार के इस धरती पर हजारों लोगों को फिर से एक रोजगार दे सकते हैं और इसे उद्योग नगरी के रूप में प्रचलित कर सकते है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।