Swachh Survekshan: गया के लोग बढ़ाएंगे शहर की रैैंकिंग, किरकिरी से बचने को नगर निगम कर रहा जागरूक
केंद्रीय स्वच्छता सर्वे में गया शहर की रैंकिंग बढ़ाने के लिए नगर निगम प्रशासन काफी गंभीर है। इसको लेकर नगर निगम लोगों को जागरूक कर रहा है। इस क्रम में कई वाहनों से शहर में माइकिंग कराई जा रही है।
जागरण संवाददाता, गया। Swachh Survekshan स्वच्छता सर्वे को लेकर इस बार नगर निगम काफी गंभीर है ताकि सर्वे में इस बार किरकिरी न हो और शहर की रैंकिंग बढ़ जाए। क्योंकि 2020 के सर्वे में शहर देश में सबसे निचले पायदान पर रहा था। इसके कारण काफी किरकिरी हुई थी। इस लिए इस बार नगर निगम प्रशासन सजग है। इस क्रम में सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दो महीने पहले से ही निगम प्रशासन तत्परता दिखा रहा है।
शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। नियमित सफाई कराई जा रही है। सौंदर्यीकरण के कई कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क को चकाचक किया जा रहा है। इस क्रम में सड़क पर डिवाइडर, पौधारोपण की प्रक्रिया भी जारी है। इसके साथ साथ ही शहरवासियों से भी नगर निगम जुड़ाव रख रहा है। क्योंकि उनकी भी इस सर्वेक्षण में बड़ी भूमिका होनी है। निगम के सफाई पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता सर्वे के लिए कर शहर वासियों को जागरूक किया जा रहा है। गीला और सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखने के लेकर लोगों को बताया जा रहा है। इसके लिए शहर में कई वाहनों से माइकिंग कराई जा रही है।
मार्च में सर्वे करने आएगी टीम
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम मार्च महीने में शहर आएगी। यह टीम शहर की साफ-सफाई एवं शौचालय सहित 13 बिंदुओं का जायजा लेगी। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी। इसमें उचित रैंकिंग नहीं हुई तो फिर किरकिरी तय है। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को अव्वल कराने में शहरवासियों की भूमिका हम होगी। क्योंकि सर्वे टीम शहरवासियों से कई बिंदुओं पर प्रश्न पूछेगी। इसका जवाब हां और ना में देना होगा। यदि ज्यादा उत्तर नकारात्मक रहा तो स्वच्छता रैंकिंग में उपर आने का सपना टूट सकता है।