यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वर्चस्व की जंग में मारा गया रोहतास का कुख्यात कल्लू खां, बिहार-झारखंड का था मोस्ट वांटेड अपराधी
शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गावं में शनिवार की अहले सुबह बिहार व झारखंड का कुख्यात अपराधी कल्लू खां को ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, शिवसागर (सासाराम)। रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गावं में शनिवार की अहले सुबह बिहार व झारखंड का कुख्यात अपराधी कल्लू खां को अपाराधियों ने वर्चस्व की जंग में गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या का आरोप कल्लू खां की पत्नि रानी खातुन ने गावं के ही अपाराधियों पर लगाई है। कुख्यात की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हत्या के पीछे वर्चस्व की लड़ाई तो नहीं
कल्लू खां की पत्नि रानी खातुन कोनार पंचायत के मुखिया प्रत्याशी है। रानी खातुन ने गावं के ही अपराधी इजहार खां, शेरू खां, इबरार खां, प्रिंस व गाजर खां पर गोली मार हत्या करने का आरोप लगाया है। रानी खातुन ने बताया कि 11 बजे दिन में चुनाव रैली को लेकर हम और हमारे पति गावं में घुमकर लोगों से रैली में आने के लिए कह रहे थे कि अचानक एक घर में पहले से ही घात लगाए बैठे अपाराधियों ने मेरे आंख के सामने ही गोली मार कर हत्या कर दी। उन्होनें बताया कि मेरे पति को अपाराधियों ने पांच गोली उनके सर में व एक गोली उनके सीने मार कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। सूचना के अनुसार दो साल पूर्व गावं के ही वर्तमान बीडीसी सदस्य इजहार खां को गावं में ही गोली मार कर फरार हो गया था। इजहार खां इलाज के बाद बच गया। लोग इसी रन्जीस में कल्लू खां की हत्या का अनुमान लगा रहे हैं।
बीस वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय था कल्लू खां
पिछले बीस वर्षों से रोहतास जिला व झारखंड में आपराध के दुनिया में सक्रिय था कल्लू खां। हत्या की खबर जिले में आग की तरह फैल गई। कल्लू खां पर रोहतास जिला व झारखंड के विभिन्न थानो में हत्या, लूट, छिनैती व हाजत से भागने जैसी दर्जनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज है। बताया जाता है कि कल्लू खां किसी मामलें तीन माह पूर्व ही सासाराम जेल से रिहा हुआ था। रिहा होने के बाद अपने पत्नि रानी खातुन को कोनार पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़वा रहा था। एसपी आशीष भारती ने हत्या की पुष्टि करते हुए हत्याकांड में शामिल अपाराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम डीएसपी विनोद रावत के नेतृत्व में गठन करने की बात कही है।