Move to Jagran APP

जिले के 58 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, परिणाम के लिए अभी दस दिनों का करना होगा इंतजार

जिले की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव के बाद अब मतगणना का इंतजार हो रहा है। कुल 58 प्रत्‍याशियों के भाग्‍य का फैसला 10 नवंबर को होगा। उसके पूर्व जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में मुस्‍तैदी से जुट गया है।

By Bihar News NetworkEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:52 PM (IST)
जिले के 58 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद, परिणाम के लिए अभी दस दिनों का करना होगा इंतजार
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लेकर प्रतीकात्मक तस्वीर।

जेएनएन, भभुआ।  विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को हो गया। चारों विधानसभा में कुल 58.50 प्रतिशत मतदान हुआ। बुधवार की शाम तक जिले के चारों विधानसभा के 58 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। फैसला 10 नवंबर को होगा। पता चलेगा कि किसके सर पर विधायकी का ताज सजेगा तथा किसे मायूस होना पड़ेगा। हालांकि नगर के चौक चौराहों पर चर्चा शुरू हो गई है।

loksabha election banner

जिले के 1694 मतदान केंद्रों पर हुए वोट के सारे ईवीएम बाजार समिति मोहनियां में रखे गए है। वहां सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम हैं। गांव के गलियारे से शहर के चौराहों तक सभी जगहों पर वर्तमान समय में राजनीति तथा चुनाव के बारे में ही चर्चा हो रही है। जिले के  203 रामगढ़ विधानसभा में 60 प्रतिशत, 204 मोहनियां विधानसभा सुरक्षित में 54.50 प्रतिशत मतदान, 205 भभुआ विधानसभा में 59.50 प्रतिशत मतदान तथा 206 चैनपुर विधानसभा में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। रामगढ़ में 12, मोहनियां में 13, भभुआ में 14 तथा चैनपुर में 19 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।

ये हैं विधानसभा चुनाव के प्रत्‍याशी

203 रामगढ़ विधानसभा -

1. शंकर दयाल आनंद- निर्दलीय प्रत्याशी

2 . संजय कुमार सिंह- निर्दलीय प्रत्याशी

3. रामबचन राम - नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी

4. इंद्रेश बहादुर सिंह- निर्दलीय

5. राम वचन सिंह- निर्दलीय

6. सुधाकर सिंह- राष्ट्रीय जनता दल

7. अशोक कुमार सिंह- भारतीय जनता पार्टी

8. दीपक उपाध्याय- भारतीय सबलोग पार्टी

9. मोहम्मद इलियास अंसारी- आजाद समाज पार्टी

10. सुशील कुमार - निर्दलीय

11. राम सुधाकर तिवारी- निर्दलीय

12. अंबिका सिंह - बहुजन समाज पार्टी

204 मोहनियां विधानसभा सुरक्षित

1. राजेश कुमार राम - नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी

2. अश्विनी कुमार- निर्दलीय

3. अनिल कुमार - अखिल भारतीय अपना दल

4. सोनी कुमारी- निर्दलीय

5. निरंजन राम- भारतीय जनता पार्टी

6. इंदरजीत नाम- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य

7. सुमन देवी - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी

8. दुलेश राम - निर्दलीय

9. संगीता कुमारी- राष्ट्रीय जनता दल

10. मुकेश कुमार राज- आजाद समाज पार्टी

11. बृजेश कुमार- निर्दलीय

12. ददन राम- स्वराज पार्टी लोकतांत्रिक

13. बेचन राम - निर्दलीय

205 भभुआ विधानसभा

1. डॉ प्रमोद सिंह- निर्दलीय

2. संजय कुमार सिन्हा- नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी

3. मुख्तार अंसारी- पीस पार्टी

4. रामचंद्र सिंह यादव- जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक

5. सतेंद्र कुमार दुबे- निर्दलीय

6. कृष्ण कांत तिवारी- निर्दलीय

7. नरेंद्र प्रताप सिंह- निर्दलीय

8. उज्जवल कुमार चौबे- निर्दलीय

9. दिवाकर चौबे- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य

10. भरत बिंद - राष्ट्रीय जनता दल

11. रिंकी रानी पांडेय - भारतीय जनता पार्टी

12. डॉ. पूनम कुशवाहा- बहुजन मुक्ति पार्टी

13. छठ गोंड- अंबेडकरिट पार्टी ऑफ इंडिया

14. वीरेंद्र कुमार सिंह - राष्ट्रीय लोक समता पार्टी

206 चैनपुर  विधानसभा--

1. रामलाल सिंह - निर्दलीय

2. पुष्पा देवी- स्पाकस पार्टी

3. मदन राम- निर्दलीय

4. दीनदयाल सिंह कुशवाहा- भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी

5. विश्वनाथ सिंह - निर्दलीय

6. शिव शंकर सिंह- राष्ट्र सेवा दल

7. ऋतुराज पटेल- निर्दलीय

8. प्रकाश कुमार सिंह- इंडियन नेशनल कांग्रेस

9. नीरज पांडेय - निर्दलीय

10. दिवान अरशद हुसैन खान- जनाधिकार पार्टी

11. प्रभु सिंह- राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी

12. शाहनवाज अंसारी - पीस पार्टी

13. बृजकिशोर बिंद- भारतीय जनता पार्टी

14. राजपूत धर्मेंद्रसिंह - राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य

15. राम राज शर्मा- लोक जन पार्टी सेक्युलर

16. मजनू गोंड - निर्दलीय

17. प्रहलाद बिंद - निर्दलीय

18. रेनू देवी - हिंदू समाज पार्टी

19 . मो. जमां खान - बहुजन समाज पार्टी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.