Move to Jagran APP

Bihar Panchayat Chunav 2021: गया में चार प्रखंडों के चुनाव नतीजों ने शेष 20 प्रखंडों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाई, 52 मुखिया पदों पर नए चेहरे काबिज

गया में चुनावी गणित को समझने वाले बड़े-बड़े दिग्गज भी परिणामों को जानकर उलझे हुए हैं। जनता नेताओं से विकास कार्यों का हिसाब मांग रही है। जात-पात भाई-भतीजावाद पर विकास योजनाएं हावी हैं। जिलें में अब तक 67 पंचायतों में से 52 मुखिया पदों पर नए चेहरे काबिज हुए हैं।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 04:30 PM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 04:30 PM (IST)
Bihar Panchayat Chunav 2021: गया में चार प्रखंडों के चुनाव नतीजों ने शेष 20 प्रखंडों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाई, 52 मुखिया पदों पर नए चेहरे काबिज
जिलें में अब तक 67 पंचायतों में से 52 मुखिया पदों पर नए चेहरे काबिज हुए हैं।

जागरण संवाददाता, गया: जिले में पंचायत चुनाव की राजनीति इन दिनों चरम पर है। तमाम प्रत्याशी अपने पक्ष में हवा बनाने में लगे हैं। गांव की पगडंडियों से लेकर गली-मोहल्लों में नेताओं की दौड़ हो रही है। सबके अपने तरीके हैं। सबके अपने वायदे हैं। कोई घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। तो कोई दालान में बैठका लगा रिझाने में जुटे हैं। जनता बड़ी समझदारी से सबको दिलासा दिला रही है। जिले में अब तक चार प्रखंडों के कुल 67 पंचायतों में  चुनाव नतीजे आ चुके हैं। इनमें से 52 पंचायतों में मुखिया की कुर्सी पर नए चेहरे काबिज हुए हैं वाकई में परिणाम चौकाने वाले हैं। अभी तक के चुनाव नतीजों ने जिले के शेष 20 प्रखंडों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी गणित की जोड़-तोड़ को समझने वाले दिग्गज भी उलझ कर रह गए हैं। 

loksabha election banner

काम को तरजीह, नकारों को दिखाया बाहर का रास्ता 

पंचायत चुनाव में इस बार के मतदाता अधिक जागरूक दिख रहे हैं। हाल के वर्षों में जो भी मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति, जिला पर्षद ने जनता के बीच रहकर काम किया। उन्हें पसंद किया जा रहा है। जो सरकारी योजनाओं को डकार गए उनसे जनता हिसाब मांग रही है। सात निश्चय योजनाएं इस बार सबकी नजर पर हैं। नल-जल, नाली-गली, हर घर बिजली सबकी पहली पसंद हैं। गांव के लोग अब बजबजाती नालियों से तौबा कर चुके हैं। उबड़-खाबड़ गलियां  नहीं पसंद आई। 

कोरोना काल भी बन रहा पैमाना 

बीते कोरोना काल को भी इस बार के पंचायत चुनाव में एक पैमाना माना जा रहा है। जिन नेताजी ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए जितनी मदद की उसे मतदाता सूद समेत परिणाम के रूप में वापस कर रहे हैं। जो आगे नहीं आए वह हमेशा के लिए पिछड़ रहे हैं। राशन से लेकर एक-एक हजार रुपए की मदद। ईवीएम में नीली बटन दबाते समय बर्बस ही ये सभी बातें याद आ जा रही हैं।

 जिले में अब तक का पंचायत चुनाव 

प्रखंड - पंचायत की संख्या- मुखिया पद पर नए चेहरे

 बेलागंज-19-12

 खिजरसराय-14-12 

टिकारी-22-18

 गुरारू- 12-10 

अब तक कुल पंचायत जहां चुनाव हुए- 67

कुल पंचायत जहां नए मुखिया चुनाव जीत गए- 52 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.