विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फेरी वाले से छिनतई से शुरू हुआ था कुख्यात कल्लू का आपराधिक जीवन, सासाराम पंचायत चुनाव बना हत्या का कारण

By Rahul KumarEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 12:57 PM (IST)

सासाराम का कुख्यात कल्लू खान ने वारदात की दुनिया में छिनतई से एंट्री की और उसके बाद वो लगातार संगीन ...और पढ़ें

सासाराम के कुख्यात कल्लू खान पर मर्डर का भी था आरोप। सांकेतिक तस्वीर
सासाराम के कुख्यात कल्लू खान पर मर्डर का भी था आरोप। सांकेतिक तस्वीर

सासाराम, जागरण संवाददाता। ढाई दशक से जिले में आतंक का पर्याय बने शातिर अपराधी कल्लू खां जुर्म की दुनिया में 17 वर्ष की उम्र में ही आ गया था। नब्बे के दशक के अंतिम दिनों में ही अपराध की दुनिया में कल्लू की तूती बोलने लगी थी। चोरी-छिनतई से शुरू हुए उसके आपराधिक सफर में हत्या जैसे संगीन अपराध भी शामिल होते गए। उसके जीवन का 10 वर्ष से अधिक समय जेल में ही बीता। वह तीन माह पूर्व वह जेल से रिहा हुआ था। रिहा होने के बाद अपनी पत्नी रानी खातुन को कोनार पंचायत से मुखिया का चुनाव लड़वा रहा था। यही चुनाव उसकी हत्या का कारण माना जा रहा है।

1996 से ही अपराध की दुनिया में था सक्रिय

मूल रूप से कैमूर जिले के सिकठी गांव निवासी कल्लू का ननिहाल रोहतास के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत कैथी गांव में था। वह बचपन में ही अपनी मां तौफिकिया के साथ कैथी आया और यहीं बस गया। 1996 में उसपर गांव के पास ही एक फेरी वाले से छिनतई करने का आरोप लगा था। दो दशक पूर्व वह कुख्यात नरसिंह मुसहर की हत्या कर सुर्खियों में आ गया। उसके बाद ताबड़तोड़ आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर आतंक का साम्राज्य कायम कर लिया। उसपर शिवसागर के अलावा सासाराम सहित आधा दर्जन थानों में  दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे। वह तीन बार जेल से भाग भी चुका था, जिसमें दो बार पुलिस को चकमा देकर व एक बार सासाराम हाजत में बम विस्फोट कर भागने में सफल रहा था। इनमें से कुछ मामले न्यायालय में सुलह-समझौता के आधार पर समाप्त हो गए थे। जो बचे थे उनके गवाहों में दहशत का आलम यह था कि वे खौफ के मारे कोर्ट में गवाही देने आने से कतराते थे।  

बीडीसी पर जानलेवा हमले का था आरोपित 

कल्लू की हत्या में आरोपित इजहार खां तब कोनार पंचायत का बीडीसी था। छह वर्ष पूर्व कल्लू पर उसे हत्या करने की नीयत से गोली मार कर जख्मी कर देने का आरोप लगा था। बाद में वह मुकदमा भी सुलह के आधार पर समाप्त हो गया, लेकिन वर्चस्व की जंग अंदर-अंदर चल रही  थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।