Move to Jagran APP

औरंगाबाद बाल सुधार गृह से फरार किशोर ने मोहनियां में किया आत्मसमर्पण

औरंगाबाद से फरार 33 बाल कैदियों में मोहनियां व दुर्गावती के दो-दो कैदी शामिल थे। जिसमें तीन ने दो दिन में मोहनियां के डीएसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। रविवार को मोहनियां निवासी एक और बाल कैदी को स्वजन लेकर डीएसपी आवास पहुंचे। जहां उसने आत्मसमर्पण किया।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 04:01 PM (IST)
औरंगाबाद सुरक्षित गृह से फरार हुए थे 33 बाल कैदी, सांकेतिक तस्‍वीर।

मोहनियां (कैमूर), संवाद सहयोगी। बाल सुधार गृह औरंगाबाद से शुक्रवार की रात भागे एक किशोर ने रविवार को मोहनियां के डीएसपी फैज अहमद खान के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसे मोहनियां थाना पुलिस ने औरंगाबाद पुलिस को सौंप दिया। ज्ञात हो की शुक्रवार की रात बाल सुरक्षा गृह बभनडीह औरंगाबाद में बंद बाल कैदियों ने खाना नहीं मिलने की शिकायत पर हंगामा किया। बाल कैदियों ने सुरक्षा गृह के फर्नीचर तोड़-फोड़ डाले और 18-19 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद वहां से 33 बाल कैदी भाग निकले थे।

loksabha election banner

इन फरार बाल कैदियों में मोहनियां व दुर्गावती के दो-दो कैदी शामिल थे। जिसमें तीन ने दो दिन में मोहनियां के डीएसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। रविवार को मोहनियां निवासी एक और बाल कैदी को स्वजन लेकर डीएसपी आवास पहुंचे। जहां उसने आत्मसमर्पण किया। उसे मोहनियां थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया। सूचना पर पहुंची औरंगाबाद पुलिस बाल कैदी को अपने साथ ले गई।

डीएसपी ने बताया कि शनिवार की रात औरंगाबाद के बाल सुधार गृह से 33 बाल कैदी फरार हुए थे। इसमें मोहनियां अनुमंडल के चार बाल कैदी शामिल थे। दो कैदी दुर्गावती थाना के दुर्गावती बाजार व पिपरा गांव के थे। जिन्होंने दुर्गावती पुलिस की दबिश से शनिवार को उनके समक्ष आत्मसमर्पण किया। मोहनियां पुलिस शनिवार को नगर के दो बाल कैदियों के घर पहुंच कर उनके अभिभावकों को समझाया था। बाल कैदियों को शीघ्र पुलिस को सौंपने को कहा था। रविवार को मोहनियां निवासी कैदी ने डीएसपी आवास पर आत्मसमर्पण कर दिया। मोहनियां के दूसरे बाल कैदी ने रविवार को औरंगाबाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस तरह मोहनियां अनुमंडल के फरार चारों बाल कैदियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जाता है कि फरार 33 बाल कैदियों में से ज्‍यादातर या तो लौट आए, आत्‍मसमर्पण कर दिया या पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.