शिक्षक नियोजन के लिए बनाई जा रही सूची
गया। टनकुप्पा प्रखंड एवं पंचायत शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदन के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
गया। टनकुप्पा प्रखंड एवं पंचायत शिक्षक नियोजन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए आवेदन के बाद विभाग द्वारा मेरिट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रखंड संसाधन केन्द्र के बीआरपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदनों की स्कूटनी के बाद मेरिट लिस्ट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। शिक्षक नियोजन के लिए प्रखंड में 2135 आवेदन आया था। विद्यालयों में वर्ष 2019-20 में शिक्षकों के नियोजन की कार्रवाई समय तालिका के अनुसार की जाएगी।
नियोजन विवरण तालिका:-
1 मेधा सूची की तैयारी.............05.12.19 तक
2 मेधा सूची का अनुमोदन.. 11.12.019 तक
3 मेधा सूची का प्रकाशन........... 16.12.019 तक
4 मेधा सूची पर आपत्ति............02 से 17.01.20 तक
5 आपत्तियों का निराकरण.......... 21.01.20 तक
6 मेधा सूची का अंतिम प्रकाशन..... 25.01.20 तक
7 जिला द्वारा पंचायत एवं प्रखंड के मेधा सूची का अनुमोदन 24.02.20 तक
8 नियोजन इकाई द्वारा मेधा सूची का प्रकाशन... 29.02.20 तक
9 अनुमोदित मेधा सूची एवं आरक्षण रोस्टर पंजी के अनुरूप उपलब्ध रिक्ति के सापेक्ष चयन सूची का निर्माण..05.03.2020 तक
10 चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जाच एवं नियोजन पत्र निर्गत... 31.03.2020 तक