दबंगई: दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पहुंची तो किया पथराव, थानाध्यक्ष का पैर तोड़ा
बिहार के नवादा में दबंगई की हद देखने को मिली। बदमाशों ने दो बहनों को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने पथराव कर थानाध्यक्ष का पैर तोड़ डाला।
By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 10:54 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 10:52 PM (IST)
गया/ नवादा [जागरण टीम]। चार बदमाशों ने दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार को उनके पिता ने घटना की नामजद एफआइआर दर्ज कराई। देर रात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस पहुंची तो गांव के दबंगों ने हमला कर दारोगा का पैर तोड़ डाला। घटना बिहार के नवादा की है। घटना के दूसरे दिन तक आरोपित पकड़ से बाहर हैं।
दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार गया जिला में अतरी थाना क्षेत्र से 11वीं में पढ़ने वाली दो लड़कियों का अपहरण कर लिया गया। बदमाश उन्हें जबरन बोलेरो पर बैठाकर सुनसान स्थल पर ले गए तथा उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर, धमकी देकर छोड़ दिया। घर वापस आने पर उन्होंने आपबीती सुनाई।
छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव
इस बीच अतरी थाना पुलिस लड़कियों को खोजते हुए हिसुआ थाना क्षेत्र के हदसा गांव स्थित एक फ्लावर मिल में पहुंची। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसी फ्लावर मिल में लड़कियों को छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने वहां सीपू कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद ग्रामीण हंगामा पर उतर आए। भीड़ अचानक पथराव पर उतर आई। पथराव में अतरी थानाध्यक्ष रंजन चौधरी का पैर टूट गया, जबकि सिपाही गौतम कुमार के सिर में चोट लगी।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
इसी बीच पहुंची हिसुआ थाने की पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। हिसुआ थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पुलिस की दबिश के कारण आरोपितों ने दोनों लड़कियों को मुक्त कर दिया। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। शुक्रवार तक आरोपित पकड़ से बाहर हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें