स्वच्छता सर्वेक्षण में बोधगया राज्य में पहले स्थान पर
राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में बोधगया नगर पंचायत को सूबे में प्रथम स्थान मिला है।
गया। राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में बोधगया नगर पंचायत को सूबे में प्रथम स्थान मिला है। यह नपं की उपाध्यक्ष मनोरमा देवी व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने शनिवार को दी।
उन्होंने कहा कि पूर्वी जोन के 460 शहरों में बोधगया को 185 वा स्थान मिला है। पिछले साल इसे पूर्वी जोन में 293 वा स्थान मिला था। यह सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा कराया जाता है। इसका उद्देश्य राज्यों व शहरी निकायों द्वारा स्वच्छता प्रयासों के स्तरों का समयबद्ध और नवाचार तरीके से आकलन करना है। उन्होंने कहा कि इसे बरकरार रखने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही पूर्वी जोन में भी इसे और बेहतर रैंक प्राप्त हो, इसके लिए सतत प्रयास जारी है। बोधगया में कूड़ा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यहां पॉलिथिन प्रतिबंधित है। शहर को प्रदूषणमुक्त घोषित किया गया है, इस कारण सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।