एंबुलेंस से अंग्रेजी शराब ढो रहे थे तस्कर, गया पुलिस ने इनपुट पर झारखंड के दो आरोपितों को दबोचा
शराब पकड़ने पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली। जिस एम्बुलेंस से मरीजों को ढोने के लिए लगाया गया था उस एम्बुलेंस से इन दिनों शराब की ढुलाई हो रही है। कुछ इसी तरह की सूचना उत्पाद विभाग को मिली। टीम गठित की गई।
जागरण संवाददाता, गया। शराब पकड़ने पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली। जिस एम्बुलेंस से मरीजों को ढोने के लिए लगाया गया था, उस एम्बुलेंस से इन दिनों शराब की ढुलाई हो रही है। कुछ इसी तरह की सूचना उत्पाद विभाग को मिली। टीम गठित की गई। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार एवं सब इंस्पेक्टर अरूण कुमार के नेतृत्व में गया-डोभी सड़क मार्ग पर मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गेट संख्या-5 के पास यूपी32एमएन-7398 की जांच किया गया। जांच के क्रम में 1800 बोतल शराब बरामद किया गया। 1350 लीटर अंग्रेजी शराब मिला। यह कार्रवाई बुधवार की रात को किया गया। रात का फायदा उठाकर चालक फरार हो गया।
दूसरी कार्रवाई भी पहाड़पुर गेट संख्या-5 के पास की गई। उत्पाद विभाग ने इस स्थल पर भान जेएच01डीए9067 को पकड़ा। इसकी जांच की गई। इस वाहन से 18 कार्टून में 216 बोतल अंग्रेजी शराब मिला। सबसे बड़ी बात की भान में शराब रखने के अलग से तहखाना बनाया गया था। इस तहखाना में अंग्रेजी शराब रखकर झारखंड के रांची से पटना जा रहा था। पटना जाने के क्रम में मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में पकड़ा गया। वाहन पर झारखंड के रांची जिला के चान्हो थाना क्षेत्र जयपुर निवासी सोहन उरांव एवं मांडर थाना क्षेत्र के ब्रह्मवीर निवासी शिवा तिग्गा को गिरफ्तार किया गया। दो शराब तस्कर से उत्पाद विभाग की पुलिस कड़ाई से पूछताछ की है। इस आशय की जानकारी सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने दी है।