स्मार्ट क्लास बेहतर शिक्षा को मजबूत आधार देगा : विधायक
काटी हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का उदघाटन गुरुवार को विधायक कुमार सर्वजीत ने किया। विधायक
By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 06:31 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 06:31 PM (IST)
काटी हाई स्कूल में स्मार्ट क्लास का उदघाटन गुरुवार को विधायक कुमार सर्वजीत ने किया। विधायक ने कहा आज के दौर में बेहतर शिक्षा के लिए सरकार का प्रयास आपके बेहतर शैक्षणिक भविष्य को मजबूत आधार देगा। छात्रों से कहा वे अपनी अपनी मंजिल को हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन करें। स्मार्ट क्लास के शुरू होने को लेकर बच्चों में उत्सकुता देखने को मिली। कुछ छात्रों ने बताया स्मार्ट क्लास से गुणात्मक शिक्षा के मामले में अपडेट रहने की सुविधा मिल गई है। जिससे उनके शिक्षा को नया आयाम मिलेगा। इस मौके पर मुखिया अमित राय, जिला पार्षद महेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें