Move to Jagran APP

साइबर क्राइम में गिरफ्तार चारों युवक के गांव महियारपुर में पसरा सन्नाटा

पटना में धराया साइबर क्राइम में चार युवक के गांव महियारपुर में पसरा सन्नाटा

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 11:27 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 11:27 PM (IST)
साइबर क्राइम में गिरफ्तार चारों युवक के गांव महियारपुर में पसरा सन्नाटा

साइबर क्राइम में गिरफ्तार चारों युवक के गांव महियारपुर में पसरा सन्नाटा

loksabha election banner

टनकुप्पा (गया)। पटना में साइबर क्राइम करते पकड़ाया गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड के महियारपुर गांव के चार युवक की जानकारी गुरुवार की दोपहर में पूरे गांव में तेजी से फैल गया। गांव के अंदर सभी जगह पर लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। युवकों के घर के बाहर सन्नाटा पसरा मिला। महिलाएं बेटे की आपराधिक जानकारी मिलने के बाद रो रही थी। गांव के अंदर तरह- तरह की चर्चाएं हो रही थी। पता नहीं गलत लाइन में कब और कैसे चला गया। सभी युवक मैट्रिक और इंटर पास है। पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा था। साइबर क्राइम करते पकडाया युवकों में राजीव रंजन 28 वर्ष, उज्ववल राज 21 वर्ष, अभिमन्यु कुमार 23 वर्ष, राजवीर राज 26 वर्ष शामिल हैं। इसमें से राजीव व अभिमन्यु एक माह पूर्व घर से कमाने के लिए बाहर गया था। घर वालों को कुछ भी पता नहीं कि बेटा बाहर में क्या काम कर रहा है। दोनों आपस में चचेरा भाई है। महियारपुर में राजीव की मां लीला देवी, अभिमन्यु की दादी सुशीला देवी रोते हुए बताई बाबू इंटर करके बाद घर में बैठा था। एक माह पहले घर से बाहर जाकर कमाने को बात कहकर निकला था। हम लोग को कुछ भी पता नहीं है। अन्य दो युवक उज्ववल एवं राजवीर के घर का दरबाजा बंद मिला। महिलाएं घर में थी। पूछताछ करने पुलिस आने की डर से पुरुष घर में मौजूद नहीं थे। महिलाएं अपने बेटे के बारे में कुछ भी बताने से बचने का प्रयास करती रही। ग्रामीणों के मुताबिक चारों युवक के घर की माली हालत ठीक नहीं है। अभी तक स्थानीय पुलिस के पास युवक का आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं मिली है। घर एवं गांव वालों को पटना के न्यूज पेपर में छपी खबर का कटिंग मोबाइल पर आया, तब गुरुवार की दोपहर में हुई। एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि पटना में चार युवकों के गिरफ्तारी की सूचना मिली है। जांच पड़ताल पटना पुलिस कर रही है, चूंकि चारों युवक के गया के रहने वाले हैं, इसलिए इन सभी का पुलिस रिकार्ड खंगाला जा रहा है। अगर किसी मामले में संलिप्तता मिलती है, तो उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.