पुत्र के कंधे पर चलकर वोट डालने पहुंचे रामाशीष सिंह
मोहनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जोरी बिगहा बूथ संख्या 162 पर 85 साल की उम्र में रामाशीष।
By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 10:00 PM (IST)Updated: Thu, 11 Apr 2019 10:00 PM (IST)
गया। मोहनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जोरी बिगहा बूथ संख्या 162 पर 85 साल की उम्र में रामाशीष सिंह ने बेटे के कंधे पर चढ़कर मतदान किया। मतदान के बाद रामाशीष सिंह ने कहा 20 साल की उम्र से मतदान देते आ रहा हूं। जब पता चला कि लोकसभा का चुनाव हो रहा है तो मन नहीं माना। उन्होंने कहा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। हो सकता है कि यह मेरा अंतिम मतदान हो। कहा कि यह देश का महापर्व है। जिसमें सबको वोट करना चाहिए। दैनिक जागरण इनके दीर्घायु की कामना करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें