विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सासाराम: फाइनेंस कम्पनी कर्मी की हत्या व लूट में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार, दो कट्टा,एक कारतूस व रक़म बरामद

By JagranEdited By: Prashant Kumar pandey
Published: Mon, 26 Sep 2022 06:03 PM (IST)

संझौली थाना क्षेत्र के नटवर से नोखा जाने वाले बक्सर नहर के अमेठी लख के पास चार दिनों पूर्व साप्ताहिक ...और पढ़ें

सासाराम में उद्भेदन के बाद प्रेस वार्ता करते एसपी
सासाराम में उद्भेदन के बाद प्रेस वार्ता करते एसपी

 जागरण टीम डेहरी /संझौली (रोहतास): जिले के संझौली थाना क्षेत्र के नटवर से नोखा जाने वाले बक्सर नहर के अमेठी लख के पास चार दिनों पूर्व साप्ताहिक राशि वसूल कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी की हत्या व लूट के मामले में शामिल चार अपराधियों को दो देसी कट्टा, एक कारतूस, तीन मोबाइल और लूट के 8200 रुपए बरामद किए गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को एसपी आशीष भारती ने यह जानकारी प्रेस वार्ता में दी ।उन्होंने बताया कि इस लूट कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ बिक्रमगंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष संझौली, बिक्रमगंज, नटवार, दिनारा समेत आसूचना इकाई (डीआई यू) की टीम गठित की गई।इस कांड में शामिल अपराधियो की तलाश को इस तकनीकी और परंपरागत ढंग से अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

उन्होंने बताया कि सूचना मिली की इस कांड का अभियुक्त पूर्वी भेलारी गांव में छिपा हुआ है। विशेष टीम को पूर्वी भेलारी गांव में छापेमारी कर इस कांड में शामिल अवकाश कुमार सिंह उर्फ शमशेर व विशाल कुमार ,उसी थाना के सराव गांव निवासी मंटू कुमार उर्फ रवि रंजन, व बिक्रमगंज थाना के रेडिया गांव निवासी ऋषभ श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल एवं देसी कट्टा के साथ लूटे गए 8200 रुपए बरामद किए गए। इन सभी के अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। इस कांड के उद्भेदन में गठित टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।