Move to Jagran APP

Sasaram News: नौ माह में 121 छापेमारी, फिर भी नहीं रुका कैमूर पहाड़ी पर अवैध खनन, जानिए क्‍यों

कैमूर पहाड़ी को अवैध खनन से मुक्त करने को लेकर अबतक अनगिनत कार्रवाई हुई। सैकड़ों वाहन जब्त किए गए दर्जनों प्राथमिकी हुई लेकिन पहाड़ से पत्थर टूटना बंद नहीं हुआ। तस्कर लगातार पत्थर तोड़वा रहे है तथा उसका क्रशर से गिट्टी बनवा धड़ल्ले से ढुलाई भी कर रहे हैं।

By Sumita JaiswalEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 09:08 AM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 09:08 AM (IST)
Sasaram News: नौ माह में 121 छापेमारी, फिर भी नहीं रुका कैमूर पहाड़ी पर अवैध खनन, जानिए क्‍यों
कैमूर की पहाड़ी पर बेतहाशा अवैध खनन के निशान, सांकेतिक तस्‍वीर।

सासाराम:रोहतास, जागरण संवाददाता। सरकारी दस्तावेज में भले ही कैमूर पहाड़ी खनन कार्य से मुक्त हो गया है, परंतु धरातल पर हकीकत कुछ और है। कैमूर पहाड़ी को अवैध खनन से मुक्त करने को लेकर अबतक अनगिनत कार्रवाई हुई। सैकड़ों वाहन जब्त किए गए, दर्जनों प्राथमिकी हुई, लेकिन पहाड़ से पत्थर टूटना बंद नहीं हुआ। तस्कर लगातार पत्थर तोड़वा रहे है तथा उसका क्रशर से  गिट्टी  बनवा धड़ल्ले से ढुलाई भी कर रहे हैं। उनकी गाड़ियां अवैध खनन को रोकने की जिम्मेदारी संभाले सरकारी रहनुमाओं के सामने से सड़कों पर बेधड़क चल रही हैं। अवैध खनन में संलिप्त रहनेबके दाग कई अधिकारियों और कर्मियों पर भी  लगते रहे हैं। जब्त वाहनों को छोड़े जाने के आरोप में पुलिस व खनन विभाग से जुड़े कर्मियों पर कार्रवाई अब यहां आम बात हो गई है।

loksabha election banner

नौ माह में 121 बार हुई छापेमारी :

इस वर्ष की बात करें तो चले साझा अभियान में गत माह तक 121 बार छापेमारी की गई है। बावजूद ओवरलोडिंग व अवैध खनन का सिलसिला नहीं थमा। यही नहीं अवैध खनन पर कार्रवाई के लिए डेहरी व सासाराम मुफस्सिल थाना को ग्रामीण इलाके में स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त जमुहार के अलावा कई अन्य स्थानों पर पुलिस चौकी भी बनाई गई है। बावजूद तस्कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।

 कार्रवाई और राजस्व वसूली में जिला फिसड्डी :

अवैध खनन के विरूद्ध कार्रवाई के मामले में भी यह जिला 17 वें नंबर पर रहा है। यहां अबतक 31 प्राथमिकी दर्ज की गई है और 12 लोगों को सिर्फ खनन विभाग के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अवैध खनन में संलिप्त मात्र 59 वाहनों को जब्त किया गया है।

पग-पग पर मौजूद रहते हैं लाइनर :

धंधेबाज व पुलिस वालों की सांठगांठ भी मजबूत है। खदान से वाहनों के निकलते ही धंधेबाज के लाइनर पग-पग पर तैनात हो जाते हैं, जो गाड़ी को ही पार नहीं कराते बल्कि वर्दीवालों को आमदनी भी कराने का काम करते हैं। यही वजह है कि वाहनों को जब्त कर बाद में उसे छोड़ना उनकी आदत सी बन गई है।

राजस्व वसूली में रोहतास की स्थिति :

लक्ष्य  :  44421.93 लाख

उपलब्धि : 3207.42 लाख

फीसद : 7.22

राज्य में रैंकिंग     : 34

ईंट भट्ठा से राजस्व :

लक्ष्य  : 267.75 लाख

उपलब्धि : 33.55 लाख

फीसद : 12.55

रैंकिंग   :      5

लोक कार्य विभाग  से राजस्व प्राप्ति:

लक्षय :    1905.57

उपलब्धि :   117.94

फीसद    :    6.19

रैंक      :       34

मिट्टी :

लक्ष्‍य   : 18.56 लाख

उपलब्धि : 20.लाख

रैंक       :  5

कार्रवाई :

छापेमारी :  121

प्राथमिकी : 31

गिरफ्तारी : 12 खनन द्वारा

जब्त वाहन : 59

कोर्ट के आदेश पर जुर्माना वसूली : 80.21 लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.