संजय बने जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष
जिला क्रिकेट संघ के रविवार को हुए चुनाव में संजय कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
गया। जिला क्रिकेट संघ के रविवार को हुए चुनाव में संजय कुमार सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। उपाध्यक्ष एस.फायकउद्दीन, सचिव मास्टर पुलस्कर, संयुक्त सचिव मुकेश कुमार सिन्हा व कोषाध्यक्ष प्रियंकर कुमार का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव कराने के लिए बीसीए पटना के पर्यवेक्षक अजय कुमार सिंह एवं पूर्व लोक अभियोजक सह विशेष लोक अभियोजक, गया बैदेही यादव मौजूद थे। चुनाव परिणाम घोषित करने के बाद सुबीर प्रधान, मनोज कुमार, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, विनय कुमार, सुनील सिंह, रविंद्र रजक, रविकांत, राजेश, मनोज कुमार, शैलेश कुमार, रजनीकांत, अंशु, अभिषेक कुमार, रोहण, एस.नेयाजुउद्दीन, अरूण ठाकुर, सुरेंद्र कुमार पटेल, अशोक यादव आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।