शहर में पॉलीथिन के विरुद्ध चला अभियान, 88 दुकानों में छापामारी
गया । होली पर्व पर नगर निगम में पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाकर शहर के 88 दुकानों में छापेमारी कर
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 07:10 PM (IST)
गया । होली पर्व पर नगर निगम में पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाकर शहर के 88 दुकानों में छापेमारी कर 19 किलो पॉलीथिन बरामद की। अभियान में नगर निगम के सहायक अभियंता शैलेंद्र कुमार सिन्हा एवं सदर अनुमंडल कार्यालय के कई कर्मी शामिल थे। सहायक अभियंता ने कहा कि शहर में कई स्थानों जीबी, रोड, केदारनाथ मार्केट, केपी रोड, बजाजा रोड, कचहरी रोड आदि जगहों पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 88 दुकानों से 19 किलो पॉलीथिन बरामद किया गया। साथ ही 65 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया।
विदित हो कि 16 से 20 मार्च चलाए गए अभियान में 219.95 किलो पॉलीथिन 493 दुकानों से बरामद की गई। इस दौरान 1.20 लाख रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें