Move to Jagran APP

रामशिला पहाड़ी पर ईट-पत्थर से युवक की हत्या

गया। डेल्हा थाना क्षेत्र की रामशिला पहाड़ी पर 20 वर्षीय एक युवक की ईट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी ग

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 08:21 PM (IST)
रामशिला पहाड़ी पर ईट-पत्थर से युवक की हत्या
रामशिला पहाड़ी पर ईट-पत्थर से युवक की हत्या

गया। डेल्हा थाना क्षेत्र की रामशिला पहाड़ी पर 20 वर्षीय एक युवक की ईट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। शव गुरुवार को बरामद हुआ। लोगों ने हत्या के विरोध में गया-पटना मार्ग पर पहासवर मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया। पीड़ित हत्यारों की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग कर रहे थे।

loksabha election banner

उसके पिता बूटा पासवान एवं चाचा राजेंद्र पासवान ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक का नाम चूहा पासवान था। वह रामशिला पहाड़ी पर रहता था। उसके दोस्त बुधवार की रात घर आए थे। वह उन्हीं के साथ गया था, पर नहीं लौटा। खोजबीन शुरू की गई तो सुबह उसका शव मिला। उसके चेहरे पर ईट-पत्थर से हमले के निशान मिले थे। पिता ने बताया कि वह मजदूरी कर घर लौटा था। मजदूरी के पैसे के बटवारे को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। उसके दोस्तों ने ही हत्या कर शव पहाड़ी के पीछे गौतम बुद्ध पारा मेडिकल कॉलेज के पीछे खदान में फेंक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा। चाचा परैया थाना क्षेत्र के रामडीह गांव का रहने वाला है।

इधर, डेल्हा थानाध्यक्ष अरूण कुमार ने बताया कि वह युवक पतंग लूटने के क्रम में गिर गया था, जिसके कारण चेहरा कुचला हुआ है। उन्होंने बताया कि उसके हाथ और गर्दन में पतंग का धागा भी मिला है। इससे प्रतीत हो रहा है कि धागा फंसने के कारण ही मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। परिवार चूंकि इतना गरीब था कि पोस्टमार्टम कराने के बाद प्लास्टिक के लिए भी पैसा नहीं था, पुलिस ने प्लास्टिक मंगाया। इधर, शव आने के बाद पहासवर मोड़ को आक्रोशित लोगों ने जाम कर दिया था। जाम हटाने और दाह संस्कार कराने के लिए कोतवाली थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने दो हजार रुपये नकद प्रदान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.