बारी रोड पर छह माह से सड़क की खोदाई कर छोड़ा
गया। शहर के वार्ड संख्या 19 में स्थित बारी रोड बदहाल है। बुडको ने पाइपलाइन बिछाने के नाम सड़क को छह महीने से काटकर छोड़ दिया है। सड़क पर प्रत्येक दिन सैकड़ों गाड़ियों गुजरती हैं। थोड़ी सी असावधानी में सड़क पर बड़ी घटना घट सकती है।
गया। शहर के वार्ड संख्या 19 में स्थित बारी रोड बदहाल है। बुडको ने पाइपलाइन बिछाने के नाम सड़क को छह महीने से काटकर छोड़ दिया है। सड़क पर प्रत्येक दिन सैकड़ों गाड़ियों गुजरती हैं। थोड़ी सी असावधानी में सड़क पर बड़ी घटना घट सकती है। सड़क काटे जाने से करीब 50 हजार आबादी को परेशानी हो रही है। कठोतर तालाब मुख्य मंडी जाने की एकमात्र सड़क है। सड़क पर हमेशा गाड़ियों का आवागमन लगा रहा है। सड़क काटे रहने के कारण पूरे दिन जाम लगा रहा है। जाम स्वराजपुरी रोड से लेकर चूना गली तक रहता है। इससे बड़ी संख्या में वाहन फंसा रहता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों का है। कई घंटों तक जाम में फंसकर परेशान हो जाते हैं। इसके बावजूद बुडको के पदाधिकारी सड़क की मरम्मत कराने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। सड़क पर गिरने से कई लोग हुए हैं जख्मी
पाइपलाइन बिछाने के नाम पर बुडको ने सड़क को काटकर तहस-नहस कर दिया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। सड़क पर गड्ढा एवं मिट्टी का ढेर लगने से आवागमन ठीक से नहीं हो पा रहा है। रात में गड्ढा दिखाई नहीं पड़ता है, जिससे गड्ढे में गिरकर कई लोग जख्मी हो गए हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं को है।
--
सड़क पर लगा है मलवा ढेर
नगर निगम की अनदेखी के कारण एक व्यक्ति द्वारा मनमानी की जा रही है। मकान को तोड़कर सड़क पर मलबा डाला जा रहा है। इससे सड़क पर मलवे का ढेर लग गया है। इसे देखने वाला निगम के कोई पदाधिकारी नहीं है।
--------- पाइपलाइन बिछाने के नाम पर बुडको ने छह महीने से सड़क को काटकर छोड़ दिया है। इसके कारण सड़क पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। थोड़ी से वर्षा में तो घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है।
राजेश उपाध्याय
---
बारी रोड पर खोदाई कराने से दुर्घटना की संभावना रहती है। स्वराजपुरी रोड से लेकर कसाव टोला तक कई गड्ढे हैं। इससे लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। सड़क पर किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। दिन की अपेक्षा रात में वाहनों का आवागमन अधिक होता है।
अशोक कुमार
--- बुडको ने सड़क की खोदाई कराने के बाद छोड़ दिया है। इससे मौसम सूखा रहने पर धूल उड़ती है और बारिश होने पर कीचड़ से लोग परेशान हो जाते हैं। छह महीने से वार्ड के लोग बुडको की कार्य प्रणाली से परेशान हैं। कभी बारी रोड तो कभी स्वराजपुरी रोड काट दिया जाता है, लेकिन पानी अभी तक नहीं मिला है।
पुष्पा देवी ---
बारी रोड को बुडको ने पाइपलाइन बिछाने के नाम पर काटकर तहस-नहस कर दिया है। इससे सड़क पर चलने में लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार नगर निगम के पदाधिकारी एवं बुडको के पदाधिकारी गए लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। वर्षा होने से सड़क पर लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा, क्योंकि सड़क पर जगह-जगह पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ है।
मुन्नी देवी, वार्ड पार्षद