Move to Jagran APP

झमाझम वर्षा के बाद गर्मी से मिली राहत, पांच दिन तक होगी वर्षा

गया। मानसून की सक्रियता के कारण बुधवार की सुबह से जिले में झमाझम वर्षा हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जिले में मंगलवार से ही मौसम बदल गया था। आसमान में बादल छाए हुए थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jun 2022 11:15 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jun 2022 11:15 PM (IST)
झमाझम वर्षा के बाद गर्मी से मिली राहत, पांच दिन तक होगी वर्षा
झमाझम वर्षा के बाद गर्मी से मिली राहत, पांच दिन तक होगी वर्षा

गया। मानसून की सक्रियता के कारण बुधवार की सुबह से जिले में झमाझम वर्षा हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जिले में मंगलवार से ही मौसम बदल गया था। आसमान में बादल छाए हुए थे। हल्की-हल्की हवा चल रही थी। आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी दिन में गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे थे। लेकिन झमाझम वर्षा से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह में झमाझम वर्षा के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे। कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के मौसम वैज्ञानिक जाकिर हुसैन ने कहा कि मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार से अगले चार से पांच दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। इससे लोगों की गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से कम है। फिर भी लोगों ने राहत महसूस कर रहे है। इस दौरान सुबह में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में थोड़ी सी धूप निकल सकती है लेकिन शाम में हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस सामान्य से अधिक वर्षा होगी। सामान्य रूप से 1200 एमएम वर्षा होनी चाहिए। पूर्वानुमानित अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। इस बीच 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी।

loksabha election banner

--

वर्षा का पूर्वानुमान

तिथि - मिलीमीटर

30 जून - 58

01 जुलाई - 13

02 जुलाई - 19

03 जुलाई - 46

04 जुलाई - 18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.